छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सीआरपीएफ की कोबरा बटालियन के कमांडो ने आत्महत्या की

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Fri, 18 Aug 2023 03:30 PM
छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सीआरपीएफ की कोबरा बटालियन के कमांडो ने आत्महत्या की

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सीआरपीएफ की कोबरा बटालियन के कमांडो ने आत्महत्या की

ऑडियो सुनें

बीजापुर: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सीआरपीएफ की कोबरा बटालियन के एक निरीक्षक ने शुक्रवार को अपनी र्सिवस राइफल से खुद को गोली मारकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने यहां बताया कि यह घटना राज्य की राजधानी रायपुर से लगभग 400 किलोमीटर दूर बीजापुर शहर में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की 170वीं बटालियन के मुख्यालय में पूर्वाह्न करीब 11 बजे हुई।

सीआरपीएफ और इसकी विशिष्ट इकाई ‘कमांडो बटालियन फॉर रेजोल्यूट एक्शन’ (कोबरा) को नक्सल विरोधी अभियानों के लिए दक्षिण बस्तर में बड़े पैमाने पर तैनात किया गया है, जिसमें दंतेवाड़ा सहित तीन जिले शामिल हैं। अधिकारी ने कहा, ह्लकोबरा 210वीं बटालियन के निरीक्षक सफी अख्तर ने एके-47 राइफल से खुद को गोली मार ली। गोलियों की आवाज सुनकर उनके सहकर्मी वहां पहुंचे और उन्हें गंभीर रूप से घायल पाया।

उन्होंने बताया कि अख्तर को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी मौत हो गई। उन्होंने कहा कोबरा के मोकुर शिविर में तैनात अख्तर बीजापुर आए थे और छुट्टी लेकर दिल्ली जाने वाले थे। अधिकारी ने कहा, ह्लप्रथमदृष्टया आत्महत्या का कारण कोई पारिवारिक मामला प्रतीत हो रहा है। हालांकि, घटनास्थल पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। आत्महत्या का सटीक कारण पता लगाने के लिए जांच जारी है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav