जियो फाइनेंशियल सर्विसेज का शेयर पांच प्रतिशत टूटा, लगातार तीसरे दिन निचले र्सिकट को छुआ

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Wed, 23 Aug 2023 12:12 PM
जियो फाइनेंशियल सर्विसेज का शेयर पांच प्रतिशत टूटा, लगातार तीसरे दिन निचले र्सिकट को छुआ
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली: रिलायंस इंडस्ट्रीज से अलग हुई वित्तीय सेवा इकाई जियो फाइनेंशियल र्सिवसेज लि. (जेएफएसएल) का शेयर बुधवार को लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में अपने निचले र्सिकट स्तर को छू गया। बीएसई पर कंपनी का शेयर पांच प्रतिशत के नुकसान से 227.25 रुपये पर आ गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर कंपनी का शेयर पांच प्रतिशत के नुकसान से 224.65 रुपये पर कारोबार कर रहा था।

लगातार तीसरे दिन एनएसई पर भी कंपनी के शेयर ने अपने निचले र्सिकट को छुआ। जियो फाइनेंशियल र्सिवसेज के शेयर सोमवार को शेयर बाजारों में सूचीबद्ध हुए थे। सोमवार और मंगलवार को भी कंपनी का शेयर पांच प्रतिशत टूटा था। जियो फाइनेंशियल र्सिवसेज लि. पिछले महीने रिलायंस इंडस्ट्रीज से अलग हुई थी।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav