अमित शाह ने देशवासियों को रक्षा बंधन की शुभकामनाएं दीं

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Wed, 30 Aug 2023 01:30 PM
अमित शाह ने देशवासियों को रक्षा बंधन की शुभकामनाएं दीं

अमित शाह ने देशवासियों को रक्षा बंधन की शुभकामनाएं दीं

ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को रक्षा बंधन के अवसर पर देशावासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘समस्त देशवासियों को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं। भाई-बहन के अटूट रिश्ते और प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन का यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख और समृद्धि लाये।’’

श्रावण मास की पूर्णिमा को हर साल मनाया जाने वाला यह पर्व भाई-बहन के प्यार एवं पवित्र रिश्ते को और गहरा करता है। अटूट प्रेम के इस पर्व पर बहनें जहां अपने भाइयों की सफलता की प्रार्थना करती हैं, वहीं भाई इसके बदले अपनी बहनों की हर प्रकार की विपत्ति से रक्षा करने का संकल्प लेते हैं।

शाह ने एक अन्य पोस्ट में गुरु ग्रंथ साहिब के संपूर्णता दिवस पर सिख समुदाय को बधाई दी। उन्होंने कहा, ‘‘यह पवित्र दिन गुरु ग्रंथ साहिब जी के दिव्य ज्ञान के साथ हमारे जीवन को समृद्ध करे, हमें मानव जाति की बेहतर सेवा करने के लिए मार्गदर्शन दे।’’ गुरु ग्रंथ साहिब का संपूर्णता दिवस उस दिन को चिह्नित करता है जब श्री गुरु गोंिबद ंिसह साहिब जी ने श्री दमदमा साहिब में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का पाठ पूरा किया था।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav