राहुल गांधी दो सितंबर को छत्तीसगढ़ में करेंगे ‘युवा संवाद’

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 31 Aug 2023 07:38 PM
राहुल गांधी दो सितंबर को छत्तीसगढ़ में करेंगे ‘युवा संवाद’
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी छत्तीसगढ़ में इस साल के आखिर में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच आगामी दो सितंबर को युवाओं की एक सभा को संबोधित करने के लिए राज्य का दौरा करेंगे. पार्टी से जुड़े नेताओं ने बताया कि राहुल गांधी दो सितंबर की दोपहर को ‘युवा संवाद’ में भाग लेने के लिए रायपुर जाएंगे और नए मतदाताओं से संपर्क कर उन्हें राज्य सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों से अवगत कराएंगे.

राज्य में कांग्रेस और विपक्ष दोनों की नजर युवा मतदाताओं पर है. छत्तीसगढ़ सरकार के अधिकारियों ने बताया कि राज्य में 48 लाख युवा मतदाता हैं और इनमें से 4.43 लाख पहली बार मतदाता बने हैं.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu