पाकिस्तान में टीटीपी आतंकवादी के आत्मघाती हमले में नौ सैनिकों की मौत

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Fri, 01 Sep 2023 01:26 PM
पाकिस्तान में टीटीपी आतंकवादी के आत्मघाती हमले में नौ सैनिकों की मौत
ऑडियो सुनें

पेशावर: पाकिस्तान के अशांत उत्तर-पश्चिमी इलाके में सुरक्षाबलों के काफिले पर प्रतिबंधित तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के आत्मघाती हमले में नौ सैनिक मारे गए और अन्य पांच घायल हो गए। सेना ने यह जानकारी दी। सेना की मीडिया शाखा ‘इंटर र्सिवसेज पब्लिक रिलेशन्स’ ने बताया कि खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के बन्नू जिले में बृहस्पतिवार को एक मोटरसाइकिल सवार हमलावर ने काफिले को निशाना बनाया।

बयान के अनुसार, हमलावर ने काफिले में एक वाहन से अपनी मोटरसाइकिल टकरा दी जिससे नौ सैनिक मारे गए और अन्य पांच घायल हो गए। प्रतिबंधित टीटीपी ने हमले की जिम्मेदारी ली है। इसमें कहा गया कि हमले ने बाद पुलिस विस्फोट स्थल पर पहुंची और पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी। विस्फोट के षड्यंत्रकारियों को पकड़ने के लिए बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया गया है।

कार्यवाहक प्रधानमंत्री अनवारुल हक काकर ने सोशल मीडिया मंच एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर हमले की ंिनदा की है। उन्होंने इस तरह के कृत्यों को “पूरी तरह से ंिनदनीय” बताया और कहा कि उनकी संवेदनाएं मृतक और घायलों के परिजनों के साथ हैं। पाकिस्तान में, हाल ही में प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन द्वारा संचालित आतंकवादी गतिविधियों में तेजी आई है। टीटीपी की स्थापना वर्ष 2007 में कई आतंकवादी संगठनों के एक मुख्य समूह के रूप में की गई थी।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav