अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप के साथ गोल्फ खेलते नजर आए धोनी

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Fri, 08 Sep 2023 09:24 PM
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप के साथ गोल्फ खेलते नजर आए धोनी
ऑडियो सुनें

न्यू जर्सी. भारत के विश्व कप विजेता कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों अमेरिका की यात्रा पर हैं जहां उन्हें पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ गोल्फ खेलते हुए देखा गया. अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति ने भारत के इस विकेटकीपर बल्लेबाज की ट्रम्प नेशनल गोल्फ क्लब बेडमिंस्टर में गोल्फ खेलने के लिए मेजबानी की. इन दोनों की एक तस्वीर और वीडियो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है.

यह पता चला है कि दुबई के उद्यमी हितेश सांघवी धोनी को रूडी गिउलिआनी ‘फंड-रेजर’ कार्यक्रम में लेकर गये थे. इसका मकसद गिउलिआनी के वकील को कानूनी सेवा के लिए भुगतान के लिए रकम जुटाना था. जॉर्जिया में 2020 के राष्ट्रपति चुनाव परिणामों में हेराफेरी की कथित कोशिश के लिए गिउलिआनी को ट्रम्प के साथ दोषी ठहराया गया था.

धोनी ग्रुप पिक्चर में लंबे बालों में नजर आ रहे हैं जैसा कि वह अपने क्रिकेट करियर के शुरुआती दिनों में दिखते थे. ट्रंप ने लाल रंग की मागा (मेक अमेरिका ग्रेट अगेन) कैप पहन रखी है. धोनी को इससे एक दिन पहले न्यूयॉर्क में अमेरिकी ओपन में मौजूदा चैंपियन कार्लोस अल्कराज और अलेक्जेंडर ज्वेरेव के बीच क्वार्टर फाइनल मैच का लुत्फ उठाते देखा गया था. धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने इस साल इंडियन प्रीमियर लीग में अपना पांचवां खिताब जीता था. इस 42 वर्षीय खिलाड़ी ने जून में अपने बाएं घुटने का ऑपरेशन करवाया था.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu