फिल्म ‘जवान’ की कमाई का आंकड़ा 1000 करोड़ रुपये के पार

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 25 Sep 2023 10:04 PM
फिल्म ‘जवान’ की कमाई का आंकड़ा 1000 करोड़ रुपये के पार

ऑडियो सुनें

मुंबई. दुनियाभर के सिनेमा घरों की टिकट खिड़की पर बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान अभिनीत फिल्म ‘जवान’ की कमाई का आंकड़ा 1004.92 करोड़ रुपये को पार कर गया है. फिल्म के निर्माताओं ने सोमवार को यह जानकारी दी. प्रोडक्शन हाउस रेड चिलीज एंटरटेनमेंट ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर अपने आधिकारिक पेज पर फिल्म द्वारा दुनियाभर में की गई कमाई के आंकड़े साझा किए.

उसने लिखा, ह्ल फिल्म ने दुनियाभर में बॉक्स ऑफिस पर एक हजार करोड़ रुपये के जादुई आंकड़े को पार कर लिया है. ह्व ‘जवान’ को सात सितंबर को हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में रिलीज किया गया था. फिल्म एक ऐसे व्यक्ति के जीवन की भावनात्मक यात्रा पर आधारित है, जो समाज में गलतियों को सुधारने के लिए तैयार है. इसमें शाहरुख विक्रम राठौड़ और उनके बेटे आजाद की दोहरी भूमिका में हैं.

फिल्म में खान के अलावा, नयनतारा और विजय सेतुपति भी हैं और दीपिका पादुकोण की संक्षिप्त भूमिका है. फिल्म में सान्या मल्होत्रा, प्रियामणि, गिरिजा ओक, संजीता भट्टाचार्य, लहर खान, आलिया कुरैशी, रिद्धि डोगरा, सुनील ग्रोवर और मुकेश छाबड़ा के साथ-साथ संजय दत्त की भी अतिथि भूमिका है. ”रेड चिलीज एंटरटेनमेंट’ की पेशकश ‘जवान’ की निर्माता गौरी खान और सह-निर्माता गौरव वर्मा हैं.

 

नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी

  1. 1 भारत वेस्टइंडीज वन डे क्रिकेट : वेस्टइंडीज की पारी हुई शुरू, कैंपबेल-ग्रीव्स ओपनिंग में उतरे, कोहली-रोहित पर निगाहें, कहीं टीम इंडिया का गेम न बिगाड़ दें ये 5 विंडीज खिलाड़ी
  2. 2 एक और त्रासदी से घिरा नेपाल, लगातार बारिश के बीच हिमलुंग बेस कैंप में हिमस्खलन, 10 लापता
  3. 3 असम में हिरासत में लिए गए सीजेपी के आशुतोष रांका और उनकी टीम, अभिजीत दिपके ने किया विरोध, स्कूलों की हकीकत दिखाने आई थी सीजेपी की टीम
  4. 4 बस्तर में बाढ़ की तबाही : 300 बसाहटें प्रभावित, वायुसेना ने 12 नागरिकों को एयरलिफ्ट से सुरक्षित बचाया, नावों से 900 लोग रेस्क्यू हुए, 7300 नागरिक राहत शिविरों में शरणार्थी बने, देखिए वीडियो
By Yogesh Kumar Sahu