मुख्यमंत्री 19 सितम्बर को भिलाई नगर निगम को देंगे 68.75 करोड़ रूपए के 49 कार्यों की सौगात

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 18 Sep 2023 07:56 PM
ऑडियो सुनें

रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 19 सितम्बर को नगर निगम भिलाई 68 करोड़ 75 लाख रूपए की लागत के 49 कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे. बघेल इन कार्यों में 25 करोड़ 50 लाख रूपए की लागत के 20 कार्यों का लोकार्पण और 43 करोड़ 24 लाख रूपए की लागत के 29 कार्यों का भूमिपूजन करेंगे.

आवास एवं पर्यावरण मंत्री एवं दुर्ग जिले के प्रभारी मंत्री मोहम्मद अकबर कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे. गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, विधायक देवेन्द्र यादव, नगर निगम भिलाई महापौर नीरज पाल, सभापति गिरवर बंटी साहू, अंत्यावसायी सहकारी समिति एवं वित्त विकास निगम की उपाध्यक्ष नीता लोधी, छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण के सदस्य विजय साहू, नगर निगम भिलाई जोन-04 के अध्यक्ष भूपेन्द्र यादव, एमआईसी सदस्य मीरा बंजारे विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगी.

मुख्यमंत्री जिन कार्यों का लोकार्पण करेंगे, उनमें 7 करोड़ रूपए की लागत से जोन-04 शिवाजी नगर खुर्सीपार अंतर्गत निर्मित भिलाई बीपीओ सेन्टर, लोक निर्माण विभाग द्वारा 3 करोड़ रूपए की लागत से भिलाई खुर्सीपार में इंडोर (मिनी) स्टेडियम भवन, 2 करोड़ 10 लाख रूपए की लागत से नेहरू नगर में निर्मित पंडित जवाहर लाल नेहरू प्लेनेटोरियम शामिल है. इंडोरस्टेडियम में बैडमिंटन कोर्ट, 2 नग वुडन फ्लोरिंग, टेबल टेनिस के 3 कोर्ट, कैरम रूम, 3 शतरंज बोर्ड और एक हाल बनाए गए हैं.

इसी प्रकार मुख्यमंत्री बघेल 01 करोड़ 66 लाख रूपए की लागत से भिलाई नगर निगम के जोन-05 सेक्टर-06 के वार्ड क्रमांक-57, 62, 64 एवं 66 में निर्मित स्मार्ट सड़क, अतिरिक्त कक्ष, उद्यान विकास, सेन्ट्रल एवेन्यु, पाथवे एवं आर.सी.सी. नाली निर्माण कार्य, 01 करोड़ 41 लाख रूपए की लागत से जोन-05 के वार्ड-70 हुडको में निर्मित वाचनालय, डामरीकरण एवं नवीनीकरण, पेवर ब्लॉक एवं बोर खनन, बैडमिंटन कोर्ट, आंगनबाड़ी भवन, 01 करोड़ 36 लाख रूपए की लागत से जोन-04 शिवाजी नगर वार्ड-46 एवं 50 में नवीन कॉलेज ग्राउण्ड में प्रकाश व्यवस्था, दुर्गा मंदिर का जीर्णोद्धार, बाबा बालक नाथ तालाब का सौन्दर्यींकरण कार्य, शिवाजी नगर वार्ड-45 में बीएसपी कन्या शाला के पीछे मैदान में प्रकाश व्यवस्था, डिजिटल कम्प्यूटर लाईब्रेरी, उदयमंडल में भवन निर्माण एवं जिम में सामग्री प्रदाय सहित विभिन्न जोन के वार्डों में मार्ग सीमेंटीकरण, नाली निर्माण, सिवरेज लाईन, मार्ग डामरीकरण, मार्ग उन्नयन, पुलिया निर्माण, तालाब सौन्दर्यीकरण कार्य का लोकार्पण करेंगे.

मुख्यमंत्री बघेल 43 करोड़ 24 लाख रूपए के जिन 29 कार्यों का भूमिपूजन करेंगे, उनमें 16 करोड़ 91 लाख रूपए की लागत से निर्मित उच्च स्तरीय जलागार, क्लीयर वॉटर राईजिंग मेन एवं वितरण पाईप लाईन बिछाने का कार्य, जोन-04 शिवाजी नगर खुर्सीपार जोन-02 वार्ड-45 एवं 50 में 04 करोड़ 64 लाख रूपए की लागत से, खुर्सीपार जोन-01 वार्ड-48, 49 एवं 42 में 02 करोड़ 71 लाख रूपए की लागत से, जोन-03 वार्ड-48, 49 में 02 करोड़ 42 लाख रूपए की लागत से सिवरलाईन बिछाने एवं चेम्बर बनाने का कार्य शामिल है. इसी प्रकार मुख्यमंत्री भिलाई नगर निगम के विभिन्न वार्डों में मार्ग सीमेंटीकरण, नाली निर्माण, सीवरेज लाईन, भवन नवीनीकरण, पाईपलाईन विस्तार, सार्वजनिक सामुदायिक भवन निर्माण, उद्यान विकास, वाटर एटीएम, प्रकाश व्यवस्था आदि कार्यों का भूमिपूजन करेंगे.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu