पाकिस्तान दुनिया से मदद की गुहार लगा रहा, जबकि भारत चांद पर पहुंच गया: नवाज शरीफ

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 19 Sep 2023 08:53 PM
पाकिस्तान दुनिया से मदद की गुहार लगा रहा, जबकि भारत चांद पर पहुंच गया: नवाज शरीफ
ऑडियो सुनें

लाहौर/लंदन. पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने देश के आर्थिक संकट के लिए पूर्व जनरल और न्यायाधीशों को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि उनका देश दुनिया के सामने मदद की गुहार लगा रहा है, जबकि भारत ने चांद पर पहुंचने के अलावा जी20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी की. पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था पिछले कई वर्षों से तेज गिरावट का रुख है, जिससे ऊंची महंगाई के कारण गरीब जनता पर दबाव बढ़ता जा रहा है.

शरीफ ने सोमवार शाम को वीडियो लिंक के जरिए लंदन से लाहौर में पार्टी की एक बैठक को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से संबोधित करते हुए सवाल किया, ”आज पाकिस्तान के प्रधानमंत्री पैसे की भीख मांगने के लिए एक देश से दूसरे देश जा रहे हैं, जबकि भारत चांद पर पहुंच गया है और जी-20 की बैठकें भी आयोजित की. भारत ने जो कमाल किया वो पाकिस्तान क्यों नहीं कर पाया. यहां इसके लिए कौन जिम्मेदार है?”

पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) पार्टी के नेता शरीफ (73) ने कहा कि भारत ने 1990 में सरकार द्वारा शुरू किए गए आर्थिक सुधारों का पालन किया है. उन्होंने कहा, ”जब अटल बिहारी वाजपेयी भारत के प्रधानमंत्री बने थे, तब भारत के पास केवल एक अरब अमेरिकी डॉलर थे, लेकिन अब भारत का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर 600 अरब अमेरिकी डॉलर हो गया है.” शरीफ ने कहा कि भारत आज कहां से कहां पहुंच गया है और पाकिस्तान दुनिया के सामने गिड़गिड़ा रहा है.

जुलाई में, अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने नकदी संकट से जूझ रहे पाकिस्तान को 1.2 अरब अमेरिकी डॉलर हस्तांतरित किए. यह देश की खस्ताहाल अर्थव्यवस्था को उबारने के सरकार के प्रयासों का समर्थन करने की दिशा में नौ महीने के लिए तीन अरब अमेरिकी डॉलर के ‘बेलआउट’ कार्यक्रम का हिस्सा था. शरीफ ने आगामी आम चुनाव में पार्टी के राजनीतिक अभियान का नेतृत्व करने के लिए 21 अक्टूबर को देश लौटने की घोषणा की है, जिससे ब्रिटेन में उनका चार साल से अधिक का स्व-निर्वासन समाप्त हो जाएगा.

नवंबर 2019 में, अलअजीजिया मिल्स भ्रष्टाचार मामले में सात साल की जेल की सजा काट रहे शरीफ को तत्कालीन सेना प्रमुख जनरल बाजवा ने चिकित्सा आधार पर देश छोड़ने में मदद की थी. पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) ने कहा है कि वह अगले महीने शरीफ के लाहौर पहुंचने से पहले उनके लिए अग्रिम जमानत हासिल कर लेगी.

शरीफ की वापसी पर उनकी पार्टी ने जोरदार स्वागत की योजना बनाई है. शरीफ ने 2017 के सैन्य और न्यायिक प्रतिष्ठान पर निशाना साधा. शरीफ ने अपने भावुक संबोधन में कहा, ”जिस व्यक्ति (नवाज) ने देश को बिजली कटौती से छुटकारा दिलाया, उसे चार न्यायाधीशों ने घर भेज दिया.” शरीफ ने कहा कि उनकी बेदखली के पीछे तत्कालीन सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा और खुफिया एजेंसी इंटर-र्सिवसेज इंटेलिजेंस (आईएसआई) के तत्कालीन प्रमुख जनरल फैज हामिद थे.

शरीफ ने कहा, ”(पूर्व) प्रधान न्यायाधीश साकिब निसार और आसिफ सईद खोस (पूर्व सेना प्रमुख और उनके खुफिया प्रमुख) के हाथों के औजार थे. उनका गुनाह हत्या के अपराध से अधिक बड़ा है. उन्हें माफ कर देना राष्ट्र के साथ नाइंसाफी होगी. वे माफी के हकदार नहीं हैं.” पीएमएल-एन नेता ने प्रण लिया, ”पाकिस्तान के लोगों को बदहाल स्थिति में पहुंचाने वाले इन ‘किरदारों’ को जवाबदेही का सामना करना ही होगा.” शरीफ ने यह भी भरोसा जताया कि उनकी पार्टी आगामी आम चुनाव में जीत हासिल करेगी.

नवाज शरीफ स्वदेश वापसी को लेकर रोमांचित

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने कहा है कि चार साल के ‘स्वनिर्वासन’ को खत्म कर आगामी चुनावों में अपनी पार्टी की अगुवाई करने के लिए 21 अक्टूबर को स्वदेश वापसी को लेकर वह ‘रोमांचित’ हैं. डॉन न्यूज के अनुसार पाकिस्तान मुस्लिम लीग -नवाज (पीएमएल-एन) की एक ऑनलाइन बैठक को संबोधित करते हुए पीएमएल -एन के सर्वोच्च नेता (शरीफ) ने यह भी कहा कि यदि पीएमएल-एन की अगुवाई वाली गठबंधन सरकार ने गड़बड़ी से देश को नहीं ‘बचाया’ होता तो फिलहाल पेट्रोल की जो कीमत 330 रुपये प्रति लीटर है वह 1000 रुपये प्रति लीटर होती.

दहाई अंक में मुद्रास्फीति के पहुंच जाने के बीच पाकिस्तान की कार्यवाहक सरकार ने पिछले सप्ताह पेट्रोल और डीजल के दामों में फिर वृद्धि की थी और उसे 330 रुपये लीटर कर दिया. उसके तत्काल बाद लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया और उसे कानूनी चुनौती भी दी गयी.
शरीफ ने मरियम नवाज, हमजा शहबाज, एहसान इकबाल , परवेज राशिद, खुर्रम दस्तगीर, मरियम औरंगजेब, आजमा बोखारी और राणा सनाउल्लाह समेत वरिष्ठ पीएमएल-एन नेताओं से कहा कि वह देश वापसी को लेकर ‘रोमांचित एवं खुश’ हैं.

2017 के सैन्य एवं न्यायिक प्रतिष्ठान को निशाना बनाते हुए पीएमएल-एन सुप्रीमो ने कहा कि लोगों को पता होना चाहिए कि उनके दुख-दर्द का असली गुनाहगार कौन हैं. शरीफ (73) ने अपने भावुक संबोधन में कहा, ” जिस व्यक्ति (नवाज) ने देश को बिजली की लोडशेडिंग से मुक्ति दिलायी उसे चार न्यायाधीशों ने घर भेज दिया.” उन्होंने कहा कि सत्ता से उनकी बेदखली के पीछे पूर्व सेना प्रमुख (सेवानिवृत) कमर जावेद बाजवा और इंटर र्सिवसेज इंटेलीजेंस के पूर्व प्रमुख (सेवानिवृत) फैज हामिद थे.

शरीफ ने कहा , ” (पूर्व) प्रधान न्यायाधीश साकिब निसार और आसिफ सईद खोसा (पूर्व सेना प्रमुख और उनके खुफिया प्रमख) के हाथों के औजार थे. उनका गुनाह हत्या के अपराध से अधिक बड़ा है. उन्हें माफ कर देना राष्ट्र के साथ नाइंसाफी होगी. वे क्षमाधान के हकदार नहीं हैं.” पीएमएल-एन के सर्वोच्च नेता ने प्रण लिया, ” पाकिस्तान के लोगों पर आर्थिक मुसीबतों का पहाड़ ढहा देने वाले इन किरदारों को जवाबदेही का सामना करना ही होगा.”

पिछले साल अप्रैल में अविश्वास प्रस्ताव के माध्यम से पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के नेता इमरान खान को सत्ता से हटाने के बाद 16 महीने की सरकार बनाने के पीएमएल-एन के फैसले का बचाव करते हुए शरीफ ने दावा किया कि यदि पीएमएल-एन की अगुवाई वाली पाकिस्तान डेमोक्रेटिक मूवमेंट ने देश को गड़बड़ी से बचाया नहीं होता तो पेट्रोल प्रति लीटर 1000 रुपये होता.

उन्होंने कहा, ” हमने गड़बड़ी से देश को बचाने के लिए अपनी राजनीतिक पूंजी दांव पर लगा दी . असल में हमने गड़बड़ी से पाकिस्तान को बचाने की कीमत भी चुकायी. लेकिन मैं लिखित में दे सकता हूं कि चुनाव में हम जीतेंगे.” 2017 में सत्ता में रहने का जिक्र करते हुए शरीफ ने कहा कि तब सस्ता आटा, घी और चीनी उपलब्ध थे और आज गरीबों का भारी बिजली बिल आ रहा है और उन्हें मालूम नहीं है कि कैसे इस बिल का भुगतान किया जाए.

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu