महिला आरक्षण विधेयक को पारित करना सही दिशा में उठाया गया कदम: प्रियंका चोपड़ा

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 24 Sep 2023 08:18 PM
महिला आरक्षण विधेयक को पारित करना सही दिशा में उठाया गया कदम: प्रियंका चोपड़ा
ऑडियो सुनें

लॉस एंजिलिस. अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनस ने महिला आरक्षण विधेयक के पारित होने को एक ‘ऐतिहासिक उपलब्धि’ बताते हुए कहा कि अगला कदम इसका त्वरित और प्रभावी कार्यान्वयन हो. प्रियंका ने काफी समय से लंबित पड़े इस विधेयक के पारित होने का सोशल मीडिया मंच इंस्टाग्राम पर स्वागत किया है. कुछ दिन पहले, संसद के विशेष सत्र में नारी शक्ति वंदन विधेयक को पारित किया गया.

अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर अपने पोस्ट में कहा,”ऐतिहासिक उपलब्धि से नयी पीढ.ी को प्रेरणा मिल रही है. नारी शक्ति वंदन विधेयक पारित करना सही दिशा में उठाया गया कदम है, लेकिन अगला महत्वपूर्ण कदम इसका त्वरित और प्रभावी कार्यान्वयन है. यह एक ऐसा भारत है जो वास्तव में अपनी महिलाओं का समर्थन करता है और उन्हें सशक्त बनाता है.”

लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए एक तिहाई सीट आरक्षित करने वाले विधेयक को बृहस्पतिवार को राज्यसभा की स्वीकृति मिलने के साथ इसे संसद की मंजूरी मिल गई. अब इसे अधिकांश राज्य विधानसभाओं की मंजूरी की आवश्यकता है.
हालांकि, यह आरक्षण जनगणना और परिसीमन कार्य पूरा होने के बाद ही लागू होगा. पूर्व में, अभिनेत्री कंगना रनौत, भूमि पेडनेकर, तमन्ना भाटिया, कीर्ति कुल्हारी ने विधेयक के लिए अपना समर्थन व्यक्त किया था.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu