‘फुकरे 3’ और ‘द वैक्सीन वॉर’ की अग्रिम बुकिंग शुरू

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 24 Sep 2023 10:08 PM
‘फुकरे 3’ और ‘द वैक्सीन वॉर’ की अग्रिम बुकिंग शुरू
ऑडियो सुनें

मुंबई. फिल्म ‘फुकरे 3’ और ‘द वैक्सीन वॉर’ की अग्रिम बुकिंग रविवार को शुरू हो गई. फिल्म के निर्माताओं ने इसकी जानकारी दी.
दोनों ही फिल्में 28 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएंगी. ‘फुकरे 3’ का निर्देशन मृगदीप सिंह लांबा ने किया है. ‘एक्सेल एंटरटेनमेंट’ के बैनर तले बनी इस फिल्म के निर्माता फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी हैं.

‘एक्सेल एंटरटेनमेंट’ ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज पर लिखा, ”पारिवारिक फिल्म की एडवांस बुकिंग अब हो गई है शुरू! अभी अपने टिकट बुक करें. ‘फुकरे 3’ के रिलीज होने में केवल चार दिन बाकी. ” ‘फुकरे 3’ में पुलकित सम्राट, वरुण शर्मा, मनजोत सिंह, ऋचा चड्ढा और पंकज त्रिपाठी वही किरदार निभा रहे हैं जो उन्होंने इस फिल्म की पिछली दो कड़ियों में निभाए थे.

विवेक अग्निहोत्री द्वारा निर्देशित ‘द वैक्सीन वॉर’ भारतीय वैज्ञानिकों की सच्ची कहानी पर आधारित है. फिल्म में कोविड-19 महामारी के खिलाफ उनकी लड़ाई और कैसे उन्होंने भारत और दुनिया के लिए एक किफायती वैक्सीन विकसित की, इसे दर्शाया गया है. फिल्म में अनुपम खेर, नाना पाटेकर, सप्तमी गौड़ा और पल्लवी जोशी ने अहम भूमिका निभाई है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu