राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाने के एक दिन बाद मणिकांत ने जीता 100 मी दौड़ में स्वर्ण

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 12 Oct 2023 08:40 PM
राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाने के एक दिन बाद मणिकांत ने जीता 100 मी दौड़ में स्वर्ण
ऑडियो सुनें

बेंगलुरु. सेना के फर्राटा धावक मणिकांत एच ने राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाने के एक दिन बाद गुरुवार को यहां राष्ट्रीय ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पुरुषों की 100 मीटर दौड़ का स्वर्ण पदक जीता. मणिकांत ने बुधवार को सेमीफाइनल में 10.23 सेकंड का समय लेकर राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया था. फाइनल में उन्होंने 10.42 सेकंड में दौड़ पूरी करके सोने का तमगा हासिल किया. महिलाओं के वर्ग में तमिलनाडु की गिरिधरानी रवि कुमार ने कांतीरावा स्टेडियम में 11.36 सेकंड के समय के साथ 100 मीटर दौड़ जीती.

पुरुष वर्ग में सेना के ही निखिल पाटिल 10.69 सेकंड का समय लेकर दूसरे स्थान पर रहे जबकि रेलवे के शिवा बी ने 10.70 सेकंड का समय लेकर कांस्य पदक हासिल किया. रेलवे के तेजस शिरसे ने पुरुषों की 110 मीटर बाधा दौड़ में अपना दबदबा बनाए रखा. उन्होंने 13.67 सेकंड लेकर स्वर्ण पदक जीता. उन्होंने बुधवार को हीट में 13.72 सेकंड का समय लेकर प्रतियोगिता का नया रिकॉर्ड बनाया था जिसमें फाइनल में उन्होंने सुधार किया. महिलाओं की 100 मीटर बाधा दौड़ का स्वर्ण ओडिशा की प्रज्ञान प्रशांत साहू ने जीता. उन्होंने 13.46 सेकंड का समय निकालकर पहला स्थान हासिल किया.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu