गौरेला पेंड्रा मरवाही: कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती प्रियंका ऋषि महोबिया और पुलिस अधीक्षक श्री योगेश पटेल ने आज संयुक्त रूप से मध्यप्रदेश की सीमा क्षेत्रों से लगे बेरियर केंवची, कबीर चबूतरा, धरमपानी, जलेश्वर, करंगरा, धनौली और खैरझीटी की जांच किया और वहां तैनात निगरानी दलों के कार्य प्रणाली की जानकारी ली। कलेक्टर ने जांच के दौरान मौके पर खैरझीटी बेरियर से पार हो रहे बर्तनों से लदे मेटाडोर को रोक कर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान वाहन क्रमांक एमपी 21 जी 2644 मेटाडोर में छोटे-बडे़ साइज के बड़ी मात्रा में एल्यूमीनियम के कड़ाही, गंजी, बगौना आदि बर्तन गौरेला की फैक्ट्री से कटनी मध्यप्रदेश जाना बताया गया। ड्राइवर द्वारा प्रस्तुत बिल में बर्तनों की मात्रा, वजन आदि प्रथम दृष्टिया में शंकास्पद होने के कारण वाहन को बैरियर पर ही रोका गया है। कलेक्टर ने इसकी जांच कराने के लिए एसएसटी टीम को निर्देश दिए है।
गौरेला पेंड्रा मरवाही : खैरझीटी बैरियर से पार हो रहे बर्तनों से लदे मेटाडोर को रोक कर की गई पूछताछ, शंकास्पद होने पर एसएसटी टीम को दिए जांच के निर्देश
Author: www.navabharat.news
UPDATED: Sat, 14 Oct 2023 06:38 PM
ऑडियो सुनें
नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी
- 1 सेंचुरियन टेस्ट: साउथ अफ्रीका के वियान मुल्डर ने रचा इतिहास, तिहरा शतक और पारी में 7 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने
- 2 VIDEO शादी में घुड़दौड़ : विधायक अनंत सिंह की छोटी बेटी शिवांगी सिंह की शादी में घुड़सवारी स्पर्धा
- 3 खर्चा पानी : अक्टूबर की गिरावट से नवंबर की ‘बादशाहत’ तक, भारतीय रुपया बना एशिया की सबसे बेहतरीन प्रदर्शन करने वाली करेंसी, शेयर बाजार पर माहभर का विश्लेषण
- 4 Murder Live : कोर्ट के पास हत्या के आरोपी पर मांस काटने वाले कोयते से हमला, एक हाथ अलग, सर पर गंभीर चोट, कमजोर दिल वाले इस वीडियो को ना देखें
Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.
लेखक के बारे में
By www.navabharat.news