ईरान और हिजबुल्ला ‘हमारी परीक्षा’ नहीं लें : प्रधानमंत्री नेतन्याहू

राफा. इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान और हिजबुल्ला को चेतावनी देते हुए कहा कि वे उत्तर में ‘हमारी परीक्षा’ नहीं लें. नेतन्याहू ने सोमवार को इजराइली संसद ‘नेसेट’ में दिए भाषण में कहा कि हमास को हराने के लिए दुनिया को एकजुट होने की जरूरत है. उन्होंने कहा, ”यह युद्ध आपका भी युद्ध है.” इजराइली प्रधानमंत्री ने हमास की तुलना नाजियों से की. इस बीच, गाजा की पूर्ण घेराबंदी के बाद फलस्तीनियों की भारी भीड़ सोमवार को अस्पतालों और स्कूलों में देखने को मिली. वे आश्रय की तलाश कर रहे हैं और भोजन एवं पानी की कमी का सामना कर रहे हैं.

Related Articles

Back to top button