पेरिस. फ्रांस के आतंकवाद निरोधक अभियोजक ने मंगलवार को कहा कि पिछले सप्ताह स्कूली हमले में एक शिक्षक की चाकू मारकर हत्या करने से पहले संदिग्ध इस्लामी चरमपंथी ने इस्लामिक स्टेट संगठन से जुड़े होने की बात कही थी. अभियोजक ज्यां-फ्रांसवा रिकार्ड ने संवाददाताओं को बताया कि पुलिस अधिकारियों को संदिग्ध के फोन में एक ऑडियो रिकॉर्डिंग मिली है. इसमें कथित हमलावर ने इस्लामिक स्टेट से जुड़े होने की बात कही है और फ्रांस के प्रति अपनी नफरत को जाहिर किया है.
रिकार्ड ने मीडियार्किमयों के प्रश्नों के उत्तर नहीं दिये. उत्तरी फ्रांस में शुक्रवार को हमलावर ने अपने पूर्व स्कूल में एक शिक्षक की चाकू मारकर हत्या कर दी थी और तीन अन्य लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया था.