सिंधू डेनमार्क ओपन के सेमीफाइनल में पहुंची

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Fri, 20 Oct 2023 10:22 PM
सिंधू डेनमार्क ओपन के सेमीफाइनल में पहुंची
ऑडियो सुनें

ओडेन्से. भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू ने दुनिया की 19वीं रैंकिंग की खिलाड़ी सुपानिदा कटेथोंग पर आसान जीत के साथ शुक्रवार को यहां डेनमार्क ओपन सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट के महिला एकल के सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की दो बार की ओलंपिक पदक विजेता खिलाड़ी ने 47 मिनट तक चले मुकाबले को 21-19 21-12 से अपने नाम कर दो सप्ताह में दूसरी बार सेमीफाइनल में अपनी जगह बनायी पिछले सप्ताह आर्कटिक ओपन के सेमीफाइनल में जगह बनाने वाली पूर्व विश्व चैंपियन सिंधू को फाइनल में पहुंचने के लिए तीन बार की विश्व चैंपियन कैरोलिना मारीन की चुनौती का सामना करना होगा.

विश्व रैंकिंग में छठे स्थान पर काबिज स्पेन की मारीन ने पिछले चार मुकाबलों में सिंधू को शिकस्त दी है. दोनों खिलाड़ियों के बीच 15 मैचों में सिंधू को सिर्फ पांच बार सफलता मिली है. सिंधू और कटेथोंग के बीच यह छठा मुकाबला था. इस मैच से पहले सिंधू 3-2 की जीत-हार के रिकॉर्ड से बेहतर स्थिति में थी लेकिन थाईलैंड की खिलाड़ी ने भारतीय खिलाड़ी को इंडिया ओपन 2022 और 2023 में मात दी थी.

सिंधू ने शुक्रवार को तकनीकी रूप से बेहतर खिलाड़ी को हराकर पिछली असफलताओं को पीछे छोड़ा. काटेथोंग ने सिंधू को कोर्ट में थकाने पर जोर दिया. सिंधू हालांकि इसके लिए तैयार थीं और उन्होंने तेज गति वाली रैलियों को जारी रखा. सिंधू ने कुछ क्रॉस कोर्ट फोरहैंड लगाये और अंक बटोरने में सफल रही.

सिंधू 19-12 की बढ.त के साथ पहला गेम जीतने के करीब थी लेकिन उनकी गलतियों का फायदा उठाते हुए काटेथोंग ने लगातार पांच अंक बटोरे. सिंधू ने एक बार फिर अपने खेल के स्तर को उठाते हुए तीन गेम प्वाइंट हासिल किया और काटेथोंग के क्रॉस शॉट पर शटल के कोर्ट के बाहर जाते ही इसे जीतने में सफल रही.

दूसरे गेम में सिंधू ने 5-1 की बढ.त के शानदार शुरुआत की लेकिन थाईलैंड की खिलाड़ी ने अच्छी वापसी की लेकिन ब्रेक के समय सिंधू 11-9 से आगे थी. हैदराबाद की 28 साल की खिलाड़ी ने इसके बाद आक्रामक रूख अपनाया और 18-11 की बढ.त हासिल करने के बाद बाठ मैच प्वाइंट हासिल किया. वह पहले मैच प्वाइंट को ही भुनाने में सफल रही.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu