शाहिद कपूर की फिल्म ‘देवा’ अगले साल 11 अक्टूबर को होगी रिलीज

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 24 Oct 2023 08:06 PM
शाहिद कपूर की फिल्म ‘देवा’ अगले साल 11 अक्टूबर को होगी रिलीज
ऑडियो सुनें

मुंबई. अभिनेता शाहिद कपूर की आने वाली फिल्म का नाम ‘देवा’ होगा और यह अगले साल 11 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी.
फिल्म का निर्देशन ‘सैल्यूट’ और ‘कायमकुलम कोचुन्नी’ जैसी हिट मलयाली फिल्मों के निर्देशक रोशन एंड्रयूज ने किया है. शाहिद कपूर के अलावा इस फिल्म में अभिनेत्री पूजा हेगड़े भी नजर आएंगी. निर्माण कंपनी ‘जी स्टूडियोज’ और ‘रॉय कपूर फिल्म’ के बैनर तले इसका निर्माण किया जा रहा है. अभिनेता शाहिद कपूर ने अपने इंस्टाग्राम खाते पर फिल्म की जानकारी साझा की.

उन्होंने लिखा, ”अगले साल 11 अक्टूबर को दशहरा के मौके पर फिल्म ‘देवा’ सिनेमाघरों में रिलीज होगी.” फिल्म निर्माताओं के अनुसार, ‘देवा’ एक प्रतिभाशाली व विद्रोही पुलिस अधिकारी की कहानी है जो एक बहुर्चिचत मामले की जांच कर रहा है. जैसे-जैसे वह मामले की तह में जाता है वैसे-वैसे उसे धोखे और फरेब के एक बड़े जाल का पता चलता है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu