ईडी की छापेमारी पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा पर साधा निशाना

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 08 Nov 2023 07:11 PM
ईडी की छापेमारी पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा पर साधा निशाना
ऑडियो सुनें

रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बुधवार को भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि उसने उनके निर्वाचन क्षेत्र पाटन के लोगों को डराने के लिए प्रवर्तन निदेशालय को एक ऐसे व्यक्ति के परिसर में भेजा है जो उनके निर्वाचन प्रक्रिया में आधिकारिक व्यय लेखक की भूमिका निभा रहा है.

सूत्रों के मुताबिक ईडी ने आज सुबह दुर्ग जिले के भिलाई इलाके में पटाखा व्यापारी सुरेश धिंगानी के ठिकानों पर छापेमारी की. हालांकि, यह कार्रवाई किस मामले को लेकर की जा रही है, इसकी जानकारी नहीं है. कार्रवाई पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए, बघेल ने ‘एक्स’ पर लिखा, ”मुझे लगा था पहले चरण का एक्ज.टि पोल कुछ दिनों बाद पता चलेगा. लेकिन साहेब ने आज सुबह ही बता दिया. सुबह-सुबह ईडी को मेरे नामांकन के दौरान मेरे साथ उपस्थित एवं मेरी निर्वाचन प्रक्रिया में आधिकारिक व्यय लेखक की भूमिका निभा रहे श्री सुरेश धिंगानी जी के यहां ईडी को भेज दिया है.”

बघेल ने लिखा है, ”पाटन विधानसभा की जनता को डराने की इस कोशिश में वैसी ही विफलता मिलेगी जैसी कल 20 सीटों पर मतदान में भाजपा को मिली है.” मुख्यमंत्री ने लिखा है, ”छत्तीसगढि.यों को कमजोर और कायर मत समझो साहेब, अपना चावल खाते हैं, वो भी पूरे स्वाभिमान से. बात हे अभिमान के, छत्तीसगढि.या स्वाभिमान के.” 90 सदस्यीय छत्तीसगढ़ विधानसभा के पहले चरण के लिए 20 सीटों पर मंगलवार को मतदान हुआ, जबकि शेष 70 क्षेत्रों में 17 नवंबर को दूसरे चरण में मतदान होगा.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu