उत्तरी सैन्य कमांडर ने अखनूर में एलओसी क्षेत्र का दौरा किया, सैनिकों के साथ दीपावली मनाई…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Mon, 13 Nov 2023 02:36 PM
उत्तरी सैन्य कमांडर ने अखनूर में एलओसी क्षेत्र का दौरा किया, सैनिकों के साथ दीपावली मनाई…
ऑडियो सुनें

जम्मू: सेना की उत्तरी कमान के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल उपेन्द्र द्विवेदी ने जम्मू जिले के अखनूर सेक्टर का दौरा किया और सैनिकों के साथ दीपावली मनाई।

सैन्य कमांडर ने रविवार को सेना में सेवा दे चुके र्किमयों, भारतीय वायुसेना और केंद्रीय अर्धसैनिक बलों के र्किमयों तथा उत्कृष्ट उपलब्धि हासिल करने वालों के साथ बातचीत की और उन्हें उनके असाधारण कार्य एवं कर्तव्य के प्रति समर्पण के लिए सम्मानित किया।

उत्तरी कमान ने सोमवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “उत्तरी कमान के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल उपेन्द्र द्विवेदी ने अखनूर में अग्रिम क्षेत्रों का दौरा किया और सैनिकों के साथ दीपावली मनाई।”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav