बच्चे देश का भविष्य होते हैं, उनकी सुरक्षा हमारा कर्तव्य है: राष्ट्रपति मुर्मू

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 14 Nov 2023 09:10 PM
बच्चे देश का भविष्य होते हैं, उनकी सुरक्षा हमारा कर्तव्य है: राष्ट्रपति मुर्मू
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार को कहा कि बच्चे देश का भविष्य होते हैं और उनकी सुरक्षा करना सभी का कर्तव्य है.
बाल दिवस के मौके पर यहां राष्ट्रपति भवन सांस्कृतिक केंद्र (आरबीसीसी) में राष्ट्रपति ने विभिन्न स्कूलों और संगठनों से आए बच्चों से मुलाकात की.

राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी एक बयान में मुर्मू के हवाले से कहा गया है कि “हमारा हमेशा से मानना रहा है कि बच्चे देश का भविष्य होते हैं. उनकी सुरक्षा और उचित पालन-पोषण हम सबका कर्तव्य है.” उन्होंने कहा कि आज के बच्चों के पास तकनीक, ढेर सारी जानकारी और ज्ञान है, वे देश-विदेश में अपनी प्रतिभा दिखा रहे हैं और हम सभी की जिम्मेदारी है कि हम अपने बच्चों की प्रतिभा को सही दिशा दें. मुर्मू ने बच्चों को पढ़ने की आदत डालने की सलाह दी. राष्ट्रपति ने कहा कि एक कहावत है कि किताबें सबसे अच्छी दोस्त होती हैं. उन्होंने कहा कि अच्छी किताबें किसी के व्यक्तित्व में सकारात्मक बदलाव लाती हैं.

नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी

  1. 1 Berlin Dialogue यूरोपीय देशों को आईना दिखाया केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने, बोले- दुनिया की 17 प्रतिशत आबादी हमारी, मगर कार्बन उत्सर्जन में आप हमसे 15 प्रतिशत ज्यादा हैं’ WATCH VIDEO
  2. 2 Today’s news : 4 देशों में भूकंप, 4 राज्यों में विधान परिषद के चुनाव, 4 राज्यों में मूसलाधार बारिश, खेल में भारत को दो नए गोल्ड, जानिए प्रमुख खबरें
  3. 3 23 अक्टूबर 2026 का दैनिक राशिफल: शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी और शुक्र ग्रह की उपासना के लिए खास माना जाता है। जानिए करियर, धन, सेहत और रिश्तों के लिहाज से आपकी राशि के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।
  4. 4 Deepak Mittal दवाईयों का ज्यादा डोज कारोबारी की मौत का कारण, दीपक मित्तल की बेटी का आरोप, सोने की चेन और कड़ा गायब, संदिग्ध युवती से पूछताछ जारी

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu