चाईबासा. झारखंड में पश्चिम सिंहभूम जिले के एक जंगल में प्रतिबंधित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) द्वारा शुक्रवार को एक ‘इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस’ (आईईडी) में किए गए विस्फोट में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) का एक जवान शहीद हो गया, जबकि दो अन्य जवान घायल हो गए. पुलिस ने यह जानकारी दी. बलिदानी जवान का नाम संतोष उरांव है.
पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि घटना अपराह्न करीब ढाई बजे हुई, जब सुरक्षा र्किमयों का एक दल गोइलकेरा इलाके में माओवादी रोधी अभियान चला रहा था. उन्होंने बताया कि घायल जवानों को हवाई मार्ग से रांची के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया. शेखर ने बताया कि उपचार के दौरान उनमें से एक ने दम तोड़ दिया.