नयी दिल्ली. दक्षिण दिल्ली में स्थित कुतुब मीनार परिसर के बाहर मंगलवार को एक दक्षिणपंथी समूह के सदस्यों ने हनुमान चालीसा का पाठ किया तथा स्मारक का नाम बदलकर ‘विष्णु स्तम्भ’ किए जाने की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस ने कहा कि प्रदर्शन के लिये अनुमति नहीं दी गई थी और 44 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेकर थाने ले जाया गया है. पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) बेनिता मेरी जेकर ने कहा, ”सभा के लिए अनुमति नहीं दी गई थी. हालांकि, यूनाइटेड ंिहदू फ्रंट और राष्ट्रवादी शिवसेना से संबंधित 50 लोग प्रदर्शन के लिए एकत्र हुए. जिनमें से 44 प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस अधिनियम की संबंधित धारा के तहत हिरासत में लिया गया.” यूनाइटेड ंिहदू फ्रंट के अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष भगवान गोयल ने दावा किया कि कुतुब मीनार ‘विष्णु स्तम्भ’ है जिसे ”महान राजा विक्रमादित्य” ने बनावाया था.
दक्षिणपंथी समूह के सदस्यों ने कुतुब मीनार के बाहर हनुमान चालीसा का पाठ किया
Author: www.navabharat.news
UPDATED: Tue, 10 May 2022 07:43 PM
ऑडियो सुनें
नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी
- 1 OPINION : महिला यदि बायोलॉजिकल पुरूष बनती है तो क्या महिला होने का अधिकार खो देगी! ट्रांसजेंडर को लेकर सुप्रीम कोर्ट में नई बहस, जानिए क्या है मामला
- 2 Assam बाल विवाह के आरोपी 565 लोग गिरफतार, 481 मामले दर्ज
- 3 1 नवंबर से बदल रहे ये नियम, एलपीजी सिलेंडर से लेकर फास्टैग तक होंगे बड़े बदलाव, जानिए पूरा डिटेल्स
- 4 Odisha news चक्रवात से बाढ़ का कहर, गंजाम-गजपति में नदियां खतरे के निशान से ऊपर, सैकड़ों गांव बाढ़ से घिरे, ओडिशा की प्रमुख खबरें जानिए
Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.
लेखक के बारे में
By www.navabharat.news
Tags: