मेरी चिंता मेरी पार्टी और जनता करेगी: पायलट

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Fri, 24 Nov 2023 07:52 PM
ऑडियो सुनें

जयपुर. कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने शुक्रवार को कहा कि किसी नेता को उनकी चिंता करने की जरूरत नहीं है. पायलट ने कहा,”मेरी चिंता मेरी पार्टी और जनता करेगी.” मोदी की टिप्पणी के बारे में पूछे जाने पर पायलट ने टोंक में संवाददाताओं से से कहा,”मेरी चिंता करने की जरूरत नहीं है, मेरी चिंता मेरी पार्टी, मेरी जनता करेगी और हम उसके प्रति सर्मिपत हैं.”

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को एक रैली में सचिन पायलट के संदर्भ में कहा,”…गुर्जर समाज का एक बेटा राजनीति में जगह बनाने के लिए संघर्ष करता है. पार्टी के लिए जान लगाता है और सत्ता मिलने के बाद ‘शाही परिवार’ की शह पर उसे दूध में से मक्खी की तरह निकाल करके फेंक दिया जाता है.” पायलट ने कहा कि उनके खिलाफ बहुत कुछ कहा गया, बहुत आरोप लगाये गये, लेकिन उन्होंने हमेशा अपना संयम ना खोने और जनता के बीच एक मर्यादित भाषा का प्रयोग करने की कोशिश की. आगामी विधानसभा चुनाव में जीत का विश्वास जताते हुए पायलट ने कहा,”विचारधारा को लेकर हमारा जो संघर्ष है उसमें हम लोग जीतकर आएंगे और देशभर में कांग्रेस पार्टी जीत हासिल करेगी.’

नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी

  1. 1 Berlin Dialogue यूरोपीय देशों को आईना दिखाया केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने, बोले- दुनिया की 17 प्रतिशत आबादी हमारी, मगर कार्बन उत्सर्जन में आप हमसे 15 प्रतिशत ज्यादा हैं’ WATCH VIDEO
  2. 2 Today’s news : 4 देशों में भूकंप, 4 राज्यों में विधान परिषद के चुनाव, 4 राज्यों में मूसलाधार बारिश, खेल में भारत को दो नए गोल्ड, जानिए प्रमुख खबरें
  3. 3 23 अक्टूबर 2026 का दैनिक राशिफल: शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी और शुक्र ग्रह की उपासना के लिए खास माना जाता है। जानिए करियर, धन, सेहत और रिश्तों के लिहाज से आपकी राशि के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।
  4. 4 Deepak Mittal दवाईयों का ज्यादा डोज कारोबारी की मौत का कारण, दीपक मित्तल की बेटी का आरोप, सोने की चेन और कड़ा गायब, संदिग्ध युवती से पूछताछ जारी

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu