इतिहास और जनता फैसला करेगी कि कौन युगपुरुष और महापुरुष है : राउत

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 28 Nov 2023 08:52 PM
ऑडियो सुनें

मुंबई. उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के महात्मा गांधी को ‘महापुरुष’ और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को ‘युगपुरुष’ कहकर संबोधित करने के एक दिन बाद शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने कहा कि इसका फैसला इतिहास और जनता करेगी. राउत ने मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि महात्मा गांधी को दुनिया पूजती है.

राउत ने कहा, ”इतिहास, जनता ये फैसला करेगी कि कौन पुरुष, युगपुरुष और महापुरुष है.” धनखड़ ने सोमवार को कहा था, ”महात्मा गांधी ने सत्याग्रह और अहिंसा के माध्यम से अंग्रेजों की गुलामी से हमें मुक्त कराया. भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हमें उस राह पर ले गये हैं जहां हम हमेशा से जाना चाहते थे.” धनखड़ ने जैन संप्रदाय के रहस्यवादी और दार्शनिक श्रीमद राजचंद्रजी की जयंती समारोह को संबोधित करते हुए कहा, ”मैं आपको एक बात बताना चाहता हूं कि पिछली सदी के महापुरुष महात्मा गांधी थे. नरेन्द्र मोदी इस सदी के युगपुरुष हैं.”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu