एलआईसी ने अपनी नई सेवा जीवन उत्सव की पेश…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Wed, 29 Nov 2023 08:48 PM
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली: बीमा क्षेत्र की दिग्गज कंपनी जीवन बीमा निगम (एलआईसी) ने बुधवार को अपनी नई सेवा जीवन उत्सव पेश की। इसमें सुनिश्चित रिटर्न का वादा किया गया है। एलआईसी ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि यह एक ‘नॉन-ंिलक्ड’, गैर-भागीदारी, व्यक्तिगत बचत, संपूर्ण जीवन बीमा योजना है।

एलआईसी के चेयरमैन सिद्धार्थ मोहंती ने हाल ही में ‘पीटीआई-भाषा’ को दिए एक साक्षात्कार में नई सेवा की कुछ विशेषताएं साझा करते हुए कहा था कि यह सुनिश्चित रिटर्न प्रदान करेगी और इसके पूर्ण होने के बाद बाद पॉलिसीधारक को जीवन भर बीमा राशि का 10 प्रतिशत मिलेगा।

मोहंती ने कहा था कि नया उत्पाद बाजार में हलचल मचाने के लिए तैयार है। हर कोई जानना चाहता है कि वह कितना भुगतान कर रहा है और 20-25 वर्षों के बाद उसे कितना प्रतिफल मिलेगा। उन्होंने कहा कि इसके अलावा ऋण सुविधा और समय से पहले निकासी भी इस नई सेवा की विशेषताओं में शामिल है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav