मुंबई. फिल्म निर्माता पुरी जगन्नाध की आगामी फिल्म ‘डबल आईस्मार्ट’ अगले साल आठ मार्च को सिनेमाघरों में प्रर्दिशत होगी. फिल्म निर्माताओं ने बुधवार को इसकी घोषणा की. जगन्नाध और चार्मे कौर की फिल्म निर्माण कंपनी ‘पुरी कनेक्ट्स’ के बैनर तले बन रही इस फिल्म में तेलुगु अभिनेता राम पोथिनेनी मुख्य किरदार में नजर आएंगे.
बैनर ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि यह फिल्म तेलुगु, हिंदी, तमिल, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में प्रर्दिशत होगी. प्रोडक्शन बैनर ने कहा, ह्लअभिनेता राम पोथिनेनी और निर्देशक पुरी जगन्नाध की आगामी फिल्म आठ मार्च 2024 को दुनिया भर में थिएटर में प्रर्दिशत होगी. फिल्म डबल स्मार्ट के लिए 100 दिन बचे हैं.ह्व ‘डबल आईस्मार्ट’ पोथिनेनी और जगन्नाध की 2019 की फिल्म ‘आईस्मार्ट शंकर’ का सीक्वल है. इस फिल्म में अभिनेता संजय दत्त भी नजर आएंगे. फिल्म के लिए संगीत मणि शर्मा ने दिया है.