प्रियंका चोपड़ा जोनस ने अंतरराष्ट्रीय एमी पुरस्कार जीतने पर वीर दास को बधाई संदेश भेजा

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 30 Nov 2023 07:14 PM
ऑडियो सुनें

मुंबई. हास्य कलाकार वीर दास ने अपनी अंतरराष्ट्रीय एमी पुरस्कार जीत पर मिले शुभकामना संदेश के लिए अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनस को धन्यवाद दिया और दुनिया भर में भारतीय प्रतिभाओं के लिए दरवाजे खोलने के वास्ते उनकी प्रशंसा की. दास सर्वश्रेष्ठ कॉमेडी श्रेणी में अपने नेटफ्लिक्स स्टैंड-अप “वीर दास: लैंडिंग” के लिए अंतरराष्ट्रीय एमी जीतने वाले पहले भारतीय बने. उन्हें 20 नवंबर को यह पुरस्कार मिला.

फिल्म निर्माण कंपनी ‘पर्पल पेबल पिक्चर्स’ की संस्थापक प्रियंका चोपड़ा जोनस द्वारा भेजे गए बधाई संदेश और फूलों के गुलदस्ते की तस्वीर साझा करते हुए दास ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ह्लप्रियंका चोपड़ा को फूलों और हम सबके लिए खोले गए दरवाजे के लिए धन्यवाद. आप अद्भुत हैं.ह्व प्रियंका चोपड़ा जोनस (41) और उनकी फिल्म निर्माण कंपनी ने नोट में लिखा, दास की जीत “योग्य और अद्भुत उपलब्धि” थी.

इसमें लिखा था, ह्लप्रिय वीर एमी की जीत पर आपको बहुत-बहुत बधाई. प्रियंका, मैरी और पर्पल पेबल पिक्चर्स के आपके सभी दोस्तों की तरफ से प्यार.ह्व दास के लिए यह दूसरा अंतरराष्ट्रीय एमी नामांकन और इस क्षेत्र में पहली जीत थी. दास ने लोकप्रिय ब्रिटिश किशोर सिटकॉम “डेरी गर्ल्स” सीजन तीन के साथ ट्रॉफी साझा की.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu