रायपुर: जंगल सफारी में 17 चौसिंगा की मौत

रायपुर. छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के नंदनवन जंगल सफारी और चिड़ियाघर में अज्ञात कारणों से कम से कम चार सींग वाले 17 हिरणों (चौसिंगा) की मौत हो गई. वन अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि मौत के कारण का पता लगाने के लिए मृत जानवरों के विसरा के नमूने उत्तर प्रदेश के भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (बरेली) भेजे गए हैं.

राज्य के प्रभारी मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) एम मर्सी बेला ने ‘भाषा’ को बताया कि 29 नवंबर को चिड़ियाघर प्रबंधन ने बताया कि पिछले 2-3 दिनों में उनके बाड़े में 24 चौसिंगा में से 17 की अज्ञात कारणों से मौत हो गई. उन्होंने कहा कि उनके विसरा के नमूने आईवीआरआई बरेली भेजे गए हैं और राज्य स्तरीय स्वास्थ्य समिति को भी इस मुद्दे की जांच करने के लिए कहा गया है. समिति समय-समय पर चिड़ियाघरों में वन्यजीवों की स्थिति की निगरानी करती है. बेला ने बताया कि बाकी अन्य चौसिंगा को निगरानी में रखा गया है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button