‘द आर्चीज’ की रिलीज से पहले अमिताभ बच्चन ने अपने नाती अगस्त्य को दिया आशीर्वाद

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 07 Dec 2023 07:45 PM
‘द आर्चीज’ की रिलीज से पहले अमिताभ बच्चन ने अपने नाती अगस्त्य को दिया आशीर्वाद
ऑडियो सुनें

मुंबई. अभिनेता अमिताभ बच्चन ने “द आर्चीज” के साथ अभिनय पारी की शुरूआत कर रहे अपने नाती अगस्त्य नंदा को फिल्म की रिलीज के अवसर पर अपना आशीर्वाद दिया है. यह फिल्म बृहस्पतिवार से ‘ओवर द टॉप’ (ओटीटी) मंच नेटफ्लिक्स पर प्रर्दिशत की जा रही. अमिताभ ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर अगस्त्य और अपने बेटे अभिषेक बच्चन के साथ पुरानी एवं अभी के समय की तस्वीर साझा की और लिखा, ह्लअगस्त्य आपको मेरा प्यार और मेरा आशीर्वाद….ह्व अमिताभ की बेटी श्वेता बच्चन नंदा और निखिल नंदा के बेटे अगस्त्य, बच्चन परिवार के तीसरी पीढ़ी के अभिनेता होंगे.

जोया अख्तर द्वारा निर्देशित, “द आर्चीज” काल्पनिक शहर रिवरडेल पर आधारित अमेरिकी कॉमिक श्रृंखला का भारतीय रूपांतरण है. 1960 के दशक की पृष्ठभूमि वाले इस फिल्म का प्रदर्शन ओटीटी मंच नेटफ्लिक्स पर दोपहर डेढ़ बजे प्रारंभ हुआ. फिल्म में अभिनेता शाहरुख खान और गौरी खान की बेटी सुहाना खान भी है. इसके अलावा,श्रीदेवी और बोनी कपूर की बेटी खुशी कपूर, मिहिर आहूजा, वेदांग रैना, युवराज मेंडा और अदिति सहगल भी इसमें नजर आएंगे.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu