रायपुर: शपथ ग्रहण समारोह 13 दिसंबर को, साइंस कालेज मैदान में जुटेंगे भाजपा के दिग्गज नेता…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Mon, 11 Dec 2023 01:33 PM
रायपुर: शपथ ग्रहण समारोह 13 दिसंबर को, साइंस कालेज मैदान में जुटेंगे भाजपा के दिग्गज नेता…
ऑडियो सुनें

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोमवार को दिन की शुरुआत वीआईपी रोड स्थित श्री राम मंदिर जाकर राम सीता लक्ष्मण और हनुमान जी के दर्शन कर की। वहां से वे प्रदेश भाजपा कार्यालय ठाकरे परिसर जाकर संगठन के नेताओं से मिलेंगे। उनका आज आला अफसरों के साथ मुलाकात का भी कार्यक्रम है।

शपथ समारोह साइंस कालेज मैदान में

मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियाँ साइंस कॉलेज मैदान पर तेज़ी से होने लगी है। कलेक्टर समेत कई जिला अधिकारी मौके पर मौजूद है। इससे पहले कल रात शपथ ग्रहण की तैयारी को लेकर विधायक, प्रदेश महामंत्री विजय शर्मा, ओपी चौधरी, विधायक सुशांत शुक्ला, भूपेंद्र सवन्नी, साइंस कॉलेज मैदान पहुंचे। भाजपा की चौथी सरकार का शपथ समारोह 13 दिसंबर को होगा।

इस शपथ समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह समेत कई केंद्रीय मंत्री और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत राष्ट्रीय नेता, भाजपा शासित राज्यों के सीएम ,मंत्री शामिल होंगे। भाजपा की पहली सरकार ने भी पुलिस परेड ग्राउंड में शपथ लिया था और उसके बाद तीन बार सरकार बनी।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav