अधिवक्ता से उपमुख्यमंत्री तक का सफर, लोकसभा में छग की समस्याओं को प्रमुखता से उठाते रहे हैं अरुण साव

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 13 Dec 2023 07:53 PM
अधिवक्ता से उपमुख्यमंत्री तक का सफर, लोकसभा में छग की समस्याओं को प्रमुखता से उठाते रहे हैं अरुण साव
ऑडियो सुनें

रायपुर. आज साइंस कालेज ग्राउंड में लोरमी विधानसभा से विधायक अरुण साव ने उप मुख्यमंत्री के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली. अरुण साव लगभग 33 साल से सार्वजनिक जीवन में सक्रिय हैं. उन्होंने वकालत और राजनीति में सक्रिय रूप से हिस्सा लिया है. साव का पैतृक गांव लोहड़िया है और उन्होंने बीकाम एसएनजी कालेज मुंगेली से तथा एलएलबी कौशलेंद्र राव विधि महाविद्यालय बिसालपुर से किया है. राजनीतिक जीवन में निरंतर पहचान बनाने के साथ ही साव वकालत में भी सक्रिय रहे. उन्होंने 1996 में सिविल न्यायालय मुंगेली से वकालत आरंभ की.

इसके पश्चात उन्होंने छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर में वकालत आरंभ की. इसके पश्चात वे छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में उप शासकीय अधिवक्ता, शाकीय अधिवक्ता एवं उप महाधिवक्ता जैसे पदों में रहे. सत्रहवीं लोकसभा में उन्होंने बिलासपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा और लोकसभा सदस्य बने. लोकसभा में सांसद के रूप में अपने दायित्व का निर्वाह करते हुए उन्होंने अनेक मौकों पर सदन में बिलासपुर जिले की समस्याओं तथा छत्तीसगढ़ की समस्याओं एवं जरूरतों को सदन में रखा. इस बार उन्होंने लोरमी से चुनाव लड़ा और जीते.

साव साहू समाज से आते है. वे कृषक परिवार से है. उनका जन्म स्वर्गीय अभयराम साव के परिवार में हुआ. वें साहू समाज में विभिन्न पदों पर काम कर चुके है. साव सार्वजनिक जीवन के अनेक क्षेत्रों में सक्रिय रहें है और निरन्तर अपने अनुभवों से सार्वजनिक जीवन में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाते रहें है.

उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने कार्यभार संभाला
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज मंत्रालय महानदी भवन स्थित अपने कक्ष में कार्यभार ग्रहण करने के बाद उप मुख्यमंत्री द्वय अरूण साव और विजय शर्मा को लेकर मंत्रालय में उप मुख्यमंत्रियों के कक्ष में पहुंचे. जहां मुख्यमंत्री साय की उपस्थिति में उप मुख्यमंत्री साव और शर्मा ने अपना कार्यभार संभाला. मुख्यमंत्री ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी.

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu