संसद की सुरक्षा में चूक हुई, इसके पीछे कारण बेरोजगारी और महंगाई हैं: राहुल गांधी

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Sat, 16 Dec 2023 02:16 PM
संसद की सुरक्षा में चूक हुई, इसके पीछे कारण बेरोजगारी और महंगाई हैं: राहुल गांधी
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को कहा कि संसद सुरक्षा में चूक हुई है और इसके पीछे कारण बेरोजगारी और महंगाई हैं। सुरक्षा चूक की घटना के बारे में पूछे जाने पर राहुल गांधी ने यहां संवाददाताओं से यह बात कही।

उन्होंने कहा, ‘‘सुरक्षा में चूक हुई है, लेकिन यह क्यों हुआ? सबसे बड़ा मुद्दा बेरोजगारी का मुद्दा है, जिसे लेकर पूरे देश में उबाल है।’’ उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नीतियों के कारण ंिहदुस्तान के युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है।

राहुल गांधी ने कहा, ” सुरक्षा में चूक जरूर हुई है, लेकिन इसके पीछे कारण बेरोजगारी और महंगाई हैं।” संसद पर 2001 में किए गए आतंकी हमले की बरसी के दिन गत बुधवार को, सुरक्षा में सेंधमारी की बड़ी घटना उस वक्त सामने आई जब लोकसभा की कार्यवाही के दौरान दर्शक दीर्घा से दो लोग सदन के भीतर कूद गए और ‘केन’ के जरिये पीले रंग का धुआं फैला दिया। घटना के तत्काल बाद दोनों को पकड़ लिया गया।

इस घटना के कुछ देर बाद ही पीले और लाल रंग का धुआं छोड़ने वाली ‘केन’ लेकर संसद भवन के बाहर प्रदर्शन करने वाले एक पुरुष और एक महिला को गिरफ्तार किया गया। सदन में कूदने वाले दोनों व्यक्तियों की पहचान सागर शर्मा और मनोरंजन डी. के रूप में हुई है। संसद भवन के बाहर से गिरफ्तार किए गए दो लोगों की पहचान हरियाणा के जींद जिले के गांव घासो खुर्द की निवासी नीलम (42) और लातूर (महाराष्ट्र) के निवासी अमोल ंिशदे (25) के रूप में हुई है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav