मानसिक रूप से अस्वस्थ लड़की से छेड़छाड़ के आरोप में आदिवासी गायक की पीट-पीटकर हत्या…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Sat, 16 Dec 2023 03:17 PM
मानसिक रूप से अस्वस्थ लड़की से छेड़छाड़ के आरोप में आदिवासी गायक की पीट-पीटकर हत्या…
ऑडियो सुनें

रांची: झारखंड के रांची जिले में मानसिक रूप से अस्वस्थ एक लड़की से कथित तौर पर छेड़छाड़ करने के आरोप में 35 वर्षीय एक आदिवासी गायक की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने कहा कि इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मंदार के उप-विभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) अंकिता रॉय ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा कि यह घटना बृहस्पतिवार शाम को राजधानी रांची से करीब 30 किलोमीटर दूर तातकुंदो गांव में हुई।

एसडीपीओ ने कहा कि मृतक की पहचान डेविड ंिमज के रूप में की गई है। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि ंिमज नागपुरी भाषा में गाता था और उसके कई गाने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हिट हुए थे।

मंदार के थाना प्रभारी विनय कुमार यादव ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा कि गांव में मानसिक रूप से कमजोर एक लड़की से कथित तौर पर छेड़छाड़ करने के आरोप में ंिमज की बृहस्पतिवार शाम को लाठियों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई।

ंिमज को मंदार अस्पताल लाया गया था जहां से उसे प्राथमिक इलाज के बाद रांची के राजेंद्र इंस्टीट्यूट आॅफ मेडिकल साइंस (रिम्स) रेफर कर दिया गया। ंिमज की रिम्स में इलाज के दौरान मौत हो गई।

यादव ने कहा, “एक ही परिवार के तीन लोग जो सभी लड़की के रिश्तेदार हैं वो अपराध में शामिल थे और गायक की पत्नी की शिकायत पर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।’’

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav