भारत ने आकाश मिसाइल प्रणाली की क्षमता का किया प्रदर्शन

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 17 Dec 2023 09:05 PM
भारत ने आकाश मिसाइल प्रणाली की क्षमता का किया प्रदर्शन
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. भारत ने 25 किलोमीटर की दूरी पर एक साथ चार हवाई लक्ष्यों को निशाना बनाने की आकाश मिसाइल प्रणाली की क्षमता का प्रदर्शन किया. रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने रविवार को यह जानकारी दी. डीआरडीओ ने कहा कि भारत एकल फायरिंग इकाई का उपयोग करके ऐसी क्षमता रखने वाला पहला देश बन गया है.

डीआरडीओ ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ह्लभारत एकल फायरिंग इकाई का उपयोग करके कमांड मार्गदर्शन द्वारा 25 किमी की दूरी पर एक साथ चार हवाई लक्ष्यों को भेदने की क्षमता प्रर्दिशत करने वाला पहला देश बन गया. परीक्षण आईएएफ-एमसीसी द्वारा आकाश हथियार प्रणाली का उपयोग करके आयोजित किया गया था.ह्व यह जानकारी दी गई कि घरेलू मिसाइल प्रणाली की क्षमता को 12 दिसंबर को ‘अस्त्रशक्ति’ सैन्य अभ्यास में प्रर्दिशत किया गया था. यह सैन्य अभ्यास भारतीय वायुसेना द्वारा आयोजित किया गया था.

आकाश 25 किमी तक की मारक क्षमता वाली सतह से हवा में मार करने वाली एक कम दूरी की मिसाइल है जिसका उपयोग मुख्य रूप से संवेदनशील क्षेत्रों और केंद्रों को हवाई हमलों से बचाने के लिए किया जाता है. मिसाइल प्रणाली उन प्रमुख मंचों में से एक है जिसे भारत मित्र देशों को निर्यात कर रहा है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu