रायपुर: पूर्व मंत्री के सरकारी आवास में आग, फर्नीचर जलकर खाक

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 28 Dec 2023 09:38 PM
रायपुर: पूर्व मंत्री के सरकारी आवास में आग, फर्नीचर जलकर खाक

ऑडियो सुनें

रायपुर. छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री गुरु रुद्र कुमार के रायपुर स्थित सरकारी आवास में बृहस्पतिवार दोपहर आग लग गई. पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि घटना दोपहर करीब ढाई बजे गंज थाना क्षेत्र में स्थित पूर्व मंत्री गुरु रुद्र कुमार के सरकारी आवास के कार्यालय में हुई.

उन्होंने बताया कि पूर्व मंत्री ने अभी तक शासकीय आवास खाली नहीं किया है. आवास को खाली करने की प्रक्रिया जारी है. अधिकारियों ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलने के बाद पुलिस और अग्निशमन दल मौके पर पहुंचा और आधे घंटे के भीतर आग पर काबू पा लिया. उन्होंने बताया कि एक अलमारी, कुछ मेज-कुर्सियां ??और फर्नीचर आग की चपेट में आ गए.

अधिकारियों ने बताया कि घटना का कारण बिजली का शॉर्ट र्सिकट हो सकता है तथा जांच के बाद ही इस संबंध में जानकारी मिल सकेगी. उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को आग में किसी भी महत्त्वपूर्ण दस्तावेज के नष्ट होने की कोई जानकारी नहीं है तथा मामले की जांच की जा रही है.

By Yogesh Kumar Sahu