प्रभु श्री राम की नगरी को दुनियाभर से जोड़ने के लिए कृतसंकल्प है सरकार: प्रधानमंत्री मोदी

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Fri, 05 Jan 2024 08:32 PM
प्रभु श्री राम की नगरी को दुनियाभर से जोड़ने के लिए कृतसंकल्प है सरकार: प्रधानमंत्री मोदी
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल की ओर से अयोध्या हवाई अड्डे का नाम ‘महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा, अयोध्याधाम’ करने के प्रस्ताव को मंजूरी दिए जाने पर कहा कि उनकी सरकार इस पावन नगरी को दुनियाभर से जोड़ने के लिए कृतसंकल्प है.

प्रधानमंत्री ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “प्रभु श्री राम की पावन नगरी अयोध्या को दुनियाभर से जोड़ने के लिए हमारी सरकार कृतसंकल्प है. इसी कड़ी में यहां के हवाई अड्डे को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा घोषित करने के साथ ही इसका नाम ‘मर्हिष वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, अयोध्या धाम’ रखने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है.”

उन्होंने कहा, “यह कदम मर्हिष वाल्मीकि जी को देशभर के हमारे परिवारजनों की ओर से एक आदरपूर्ण श्रद्धांजलि है.” केंद्रीय मंत्रिमंडल ने अयोध्या हवाई अड्डे का नाम ‘मर्हिष वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा, अयोध्याधाम’ करने के प्रस्ताव को शुक्रवार को मंजूरी दे दी.
इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में हवाई अड्डे को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा घोषित करने का भी निर्णय लिया गया. मोदी ने 30 दिसंबर को हवाई अड्डा का उद्घाटन किया था.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu