प्यार को लैंगिक राजनीति से मुक्त रहने दें- जावेद अख्तर की टिप्पणी पर ‘एनिमल’ टीम की तीखी प्रतिक्रिया

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 07 Jan 2024 08:53 PM
प्यार को लैंगिक राजनीति से मुक्त रहने दें- जावेद अख्तर की टिप्पणी पर ‘एनिमल’ टीम की तीखी प्रतिक्रिया
ऑडियो सुनें

मुबंई. जावेद अख्तर द्वारा फिल्म ‘एनिमल’ पर कटाक्ष किए जाने के कुछ दिन बाद रणबीर कपूर अभिनीत फिल्म की टीम ने रविवार को वरिष्ठ गीतकार-लेखक के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी. ‘एनिमल’ की टीम ने कहा कि प्यार को लैंगिक राजनीति से मुक्त रहने दें.
अख्तर ने हाल ही में कहा था कि समस्याग्रस्त दृश्यों वाली फिल्मों की व्यावसायिक सफलता एक ‘खतरनाक’ चलन है.

हालांकि उन्होंने ‘एनिमल’ फिल्म का नाम नहीं लिया था, लेकिन उन्होंने ऐसा उदाहरण दिया था जिससे स्पष्ट हो गया था कि वह इसी फिल्म की बात कर रहे हैं. इसके जबाव में ‘एनिमल’ टीम ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर अख्तर को टैग किया और लिखा “आपकी योग्यता का लेखक किसी प्रेमी (जोया और रणविजय के बीच) के विश्वासघात को नहीं समझ सकता है…प्यार को लैंगिक राजनीति से मुक्त रहन दें.” संदीप रेड्डी वांगा द्वारा निर्देशित ‘एनिमल’ 2023 की सबसे विभाजनकारी फिल्म के रूप में उभरी है और इसकी ग्राफिक सामग्री, अत्यधिक हिंसा आदि को लेकर फिल्म की आलोचना भी हुई. उल्लेखनीय है कि यह फिल्म विश्व स्तर पर 900 करोड़ रुपये की कमाई के साथ 2023 की सबसे सफल फिल्मों में एक है.

फिल्म के आधिकारिक एक्स पेज पर एक पोस्ट में ‘एनिमल’ टीम ने कहा कि अगर किसी महिला ने किसी पुरुष को ‘अपना जूता चाटने’ के लिए कहा होता, तो उस पल को ‘नारीवाद’ माना जाता. अख्तर ने पिछले हफ्ते औरंगाबाद में अजंता एलोरा अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोह में सिनेमा की वर्तमान स्थिति को लेकर अपनी चिंता जताते हुए कहा था, “मैं समझता हूं कि युवा फिल्मनिर्माताओं के लिए चुनौतीपूर्ण समय है….” प्रसिद्ध लेखक ने यह भी कहा था कि कौन सी फिल्म स्वीकार करनी है और कौन सी अस्वीकार करनी है, यह तय करने की जिम्मेदारी दर्शकों पर है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu