दक्षिण नाइजीरिया में भीषण विस्फोट में तीन लोगों की मौत, 77 घायल

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 17 Jan 2024 07:37 PM
दक्षिण नाइजीरिया में भीषण विस्फोट में तीन लोगों की मौत, 77 घायल
ऑडियो सुनें

अबुजा. नाइजीरिया के सबसे बड़े शहरों में से एक में मंगलवार रात हुए भीषण विस्फोट में तीन लोगों की मौत हो गई और 77 अन्य घायल हो गए तथा 20 इमारतों को भी नुकसान पहुंचा. अधिकारियों ने बुधवार को कहा कि बचावकर्मी मलबे में लोगों की तलाश कर रहे हैं जिनके फंसे होने की आशंका है.

दक्षिण-पश्चिमी राज्य ओयो में घनी आबादी वाले शहर इबादान में रात लगभग 7:45 बजे भीषण विस्फोट की आवाज सुनाई दी जिससे दहशत फैल गई. उन्होंने कहा कि बुधवार सुबह तक सुरक्षाबलों ने क्षेत्र को घेर लिया. ओयो के गवर्नर सेई माकिंडे ने घटनास्थल का दौरा करने के बाद संवाददाताओं से कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि विस्फोट अवैध खनन कार्यों में उपयोग के लिए रखे गए विस्फोटकों के कारण हुआ. गवर्नर ने बताया कि 77 घायलों में से अधिकतर को अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है.

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu