छत्तीसगढ़: भारतीय प्रशासनिक सेवाओं के अधिकारियों की नई पदस्थापना आदेश जारी

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Fri, 19 Jan 2024 07:04 PM
छत्तीसगढ़: भारतीय प्रशासनिक सेवाओं के अधिकारियों की नई पदस्थापना आदेश जारी
ऑडियो सुनें

रायपुर. राज्य शासन द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवाओं के अधिकारियों की नई पदस्थापना आदेश जारी किया गया है. इसके अंतर्गत  नीलेश कुमार महादेव क्षीरसागर, संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को अस्थायी रूप से आगामी आदेश पर्यन्त अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के पद पर नियुक्त किया गया है. इसके साथ ही पीएस ध्रुव, संयुक्त सचिव सामान्य प्रशासन विभाग तथा अतिरिक्त प्रभार संयुक्त सचिव, नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, सदस्य सचिव, पेंशन निराकरण समिति को अस्थायी रूप से आगामी आदेश पर्यंत संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के पद पर नियुक्त किया गया है.

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu