रिकी केज के गीत ‘राम के हृदय में’ को सोनू निगम और मालिनी अवस्थी ने दी अपनी आवाज

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 21 Jan 2024 06:25 PM
रिकी केज के गीत ‘राम के हृदय में’ को सोनू निगम और मालिनी अवस्थी ने दी अपनी आवाज

ऑडियो सुनें

मुंबई. गायक सोनू निगम और मालिनी अवस्थी ने ग्रैमी पुरस्कार विजेता रिकी केज द्वारा रचित भक्ति गीत ‘राम के हृदय में’ को अपनी आवाज दी है. सोमवार को होने वाले राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह से कुछ दिन पहले इस गीत को यूट्यूब पर रिलीज किया गया. लेखक अमीश त्रिपाठी की आगामी डॉक्यूमेंट्री ‘राम जन्मभूमि: रिटर्न ऑफ ए स्प्लेंडिड सन’ का यह मुख्य गीत तीन मिनट 54 सेकंड का है.

केज ने शनिवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ‘राम के हृदय में’ गीत का लिंक साझा किया. पुरस्कार विजेता संगीतकार ने लिखा, ”भगवान राम की अयोध्या वापसी पर श्रद्धांजलि. लेखक अमीश की ‘राम जन्मभूमि: रिटर्न ऑफ ए स्प्लेंडिड सन’ का गीत, जिसे सोनू निगम और मालिनी अवस्थी ने अपनी आवाज दी और संगीत दिया है रिकी रेज ने.”

By Yogesh Kumar Sahu