रूस के कब्जे वाले यूक्रेन के एक बाजार में मिसाइल हमले में 13 लोगों की मौत

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 21 Jan 2024 07:23 PM
रूस के कब्जे वाले यूक्रेन के एक बाजार में मिसाइल हमले में 13 लोगों की मौत
ऑडियो सुनें

कीव. रूस के कब्जे वाले यूक्रेन में एक बाजार पर की गई गोलाबारी में कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई. स्थानीय अधिकारियों ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि हमला रविवार सुबह दोनेत्स्क शहर के उपनगर तेकस्तिलशचिक में किया गया. दोनेत्स्क में रूस द्वारा नियुक्त शीर्ष अधिकारी डेनिस पुशिलिन ने बताया कि हमले में 10 लोग घायल भी हुए हैं. उन्होंने कहा कि गोलाबारी यूक्रेनी सेना द्वारा की गई.

यूक्रेन ने घटना पर कोई टिप्पणी नहीं की है और दावों को ‘एसोसिएटेड प्रेस’ द्वारा स्वतंत्र रूप से सत्यापित नहीं किया जा सका है.
पुशिलिन ने बताया कि आपातकालीन सेवा के कर्मचारी घटनास्थल पर बचाव अभियान चला रहे हैं. वहीं, स्थानीय अधिकारियों ने कहा कि रविवार को रूस के उस्त-लुगा बंदरगाह पर एक रासायनिक परिवहन र्टिमनल में दो विस्फोटों के बाद आग लग गई.

स्थानीय मीडिया ने बताया कि बंदरगाह पर यूक्रेनी ड्रोन द्वारा हमला किया गया था, जिससे एक गैस टैंक में विस्फोट हो गया और आग फैल गई. रूस स्थित किंगिसेप क्षेत्र में बंदरगाह के प्रमुख यूरी जापलात्स्की ने एक बयान में कहा कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन जिले को ‘हाई अलर्ट’ पर रखा गया है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu