एक करोड़ घरों पर ‘रूफटॉप’ सोलर के लक्ष्य के साथ ‘प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना’ शुरु होगी: मोदी

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 22 Jan 2024 08:40 PM
एक करोड़ घरों पर ‘रूफटॉप’ सोलर के लक्ष्य के साथ ‘प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना’ शुरु होगी: मोदी
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली.  प्रधानमत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को कहा कि केंद्र सरकार ‘प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना’ आरंभ करेगी जिसके तहत एक करोड़ घरों की छतों (रूफटॉप) पर सोलर पैनल लगाए जाएंगे. मोदी ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर में रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होकर दिल्ली लौटने के बाद यह घोषणा की.

उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ”सूर्यवंशी भगवान श्री राम के आलोक से विश्व के सभी भक्तगण सदैव ऊर्जा प्राप्त करते हैं. आज अयोध्या में प्राण-प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर मेरा ये संकल्प और प्रशस्त हुआ कि भारतवासियों के घरों की छतों पर उनका अपना सोलर रूफ टॉप सिस्टम हो.” उन्होंने कहा, ”अयोध्या से लौटने के बाद मैंने पहला निर्णय लिया है कि हमारी सरकार एक करोड़ घरों पर रूफटॉप सोलर पैनल लगाने के लक्ष्य के साथ ह्लप्रधानमंत्री सूर्योदय योजनाह्व प्रारंभ करेगी.” प्रधानमंत्री ने कहा कि इससे गरीब और मध्यम वर्ग का बिजली बिल तो कम होगा ही, साथ ही भारत ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर भी बनेगा.

प्रधानमंत्री ने अयोध्या से लौटने के बाद इस संबंध में एक बैठक की अध्यक्षता की. उन्होंने इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की.
बाद में प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने एक बयान में कहा कि प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना का उद्देश्य सौर पैनल के माध्यम से निम्न और मध्यम आय वाले व्यक्तियों को बिजली प्रदान करना है. साथ ही इसका लक्ष्य अधिशेष बिजली उत्पादन से अतिरिक्त आय का स्रोत भी उपलब्ध कराना है. प्रधानमंत्री ने यह भी निर्देश दिया कि बड़ी संख्या में सोलर पैनल लगाने के मद्देनजर आवासीय इलाकों के उपभोक्ताओं के लिए एक व्यापक राष्ट्रीय अभियान शुरू किया जाना चाहिए.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu