जनता महंगाई और बेरोजगारी से परेशान, सरकार ध्यान भटकने में लगी: कांग्रेस

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Sat, 27 Jan 2024 01:47 PM
जनता महंगाई और बेरोजगारी से परेशान, सरकार ध्यान भटकने में लगी: कांग्रेस
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली: कांग्रेस ने महंगाई के मुद्दे को लेकर शनिवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि देश की जनता महंगाई, बेरोजगारी और आर्थिक मंदी को लेकर ंिचतित है लेकिन सरकार ध्यान भटकने में लगी हुई है।

पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘महंगाई और बेरोजगारी डायन खाए जात है। ‘अहंकाराचार्य’ के महंगाई काल में हर तीन में से एक भारतीय को इस साल नौकरी खोने की ंिचता सता रही है, वहीं 57 प्रतिशत महंगाई से ंिचतित हैं।” उन्होंने एक खबर का हवाला देते हुए कहा कि पिछले एक साल में सब्जियों की कीमत 15 से 60 प्रतिशत तक बढ़ी है।

रमेश ने आरोप लगाया, ‘‘भारत में हर दूसरा व्यक्ति अन्याय काल में पीड़ित है और महंगाई, आर्थिक मंदी, बेरोजग़ारी तथा लड़ाई झगड़े बढ़ने से ंिचतित है, पर मोदी सरकार अपने चित परिचित अंदाज़ में देश का ध्यान भटकाने में लगी है।” उन्होंने कहा, ‘‘ कांग्रेस जनता को न्याय दिलाने के लिए अपना संघर्ष जारी रखेगी। कल दोपहर से न्याय यात्रा जलपाइगुड़ी से शुरू होगी। अब होगा न्याय।’’

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav