दंतेवाड़ा में नक्सलियों के लगाए आईईडी बरामद, बड़ी घटना टली

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 30 Jan 2024 07:02 PM
ऑडियो सुनें

दंतेवाड़ा. छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में सुरक्षा कर्मियों को निशाना बनाने के लिए नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी बरामद होने से मंगलवार को एक बड़ी घटना टल गई. पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. अधिकारी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर की गई खोज के दौरान जिला आरक्षित बल (डीआरजी), छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (सीएएफ), जिला बल और बम निरोधक दस्ते के संयुक्त दल को किरनडुल थानांतर्गत हिरोली गांव के निकट पांच और तीन किलोग्राम के दो आईईडी मिले.

उन्होंने कहा, ह्लगश्त के दौरान इलाके से गुजरने वाले सुरक्षार्किमयों को निशाना बनाने के लिए रास्ते में विस्फोटक लगाए गए थे. बम निरोधक दस्ते (बीडीएस) ने बाद में बमों को नि्क्रिरय कर दिया. एक बड़ी त्रासदी टल गई.ह्व सात जिलों वाले बस्तर संभाग में नक्सली अक्सर नक्सल विरोधी अभियानों के दौरान सुरक्षा बलों को निशाना बनाने के लिए विस्फोटक लगाते रहते हैं. पुलिस के मुताबिक, पिछले साल छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों ने नक्सलियों द्वारा लगाए गए लगभग 180 आईईडी बरामद किए थे.

नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी

  1. 1 हादसा : 8 छात्रों की डूबने से मौत, समुद्र की लहरों में फंसे तो नही निकल सके, पिकनिक मनाने आए थे सभी दोस्त, देखिए वीडियो
  2. 2 Fight on Flight भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार यूएई अस्पताल भेजे गए, वीडियो में बुरी तरह घायल दिखे, इजरायल-भारत के पीएम ने सराहा, जेहादी पायलट ने लगाए अल्लाहू अकबर के नारे See Video
  3. 3 Share Market  : शेयर बाजार में भारी गिरावट जारी, मारुति सुजूकी टाटा स्टील समेत कई शेयरों में जोरदार बिकवाली, जानिए एक्सपर्ट व्यू
  4. 4 Suruchi Club : महिला उद्यमी रश्मि अग्रवाल प्रेरणा भट्ट मनीषा अग्रवाल मधु अरोरा डॉ प्रिया जोशी संजना बघेल कविता देव ने साझा किए कारोबारी टिप्स, नवभारत की डायरेक्टर यश्वी माहेश्वरी रहीं अतिथि मेजबान
By Yogesh Kumar Sahu