आयकर विभाग ने कांग्रेस के पूर्व मंत्री अमरजीत भगत और अन्य से जुड़े परिसरों की तलाशी ली

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 31 Jan 2024 06:55 PM
ऑडियो सुनें

अंबिकापुर. आयकर विभाग ने छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री अमरजीत भगत और राज्य के कारोबारियों सहित अन्य से जुड़े परिसरों की बुधवार को तलाशी ली. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. आयकर विभाग की ओर से यह कार्रवाई क्यों की गई है, फिलहाल यह पता नहीं चल पाया है.

राज्य की आर्थिक अपराध शाखा-भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने हाल ही में प्रवर्तन निदेशालय की एक शिकायत के आधार पर कथित कोयला लेवी घोटाला मामले में एक प्राथमिकी दर्ज की है. ईडी ने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के दौरान हुए घोटाले की जांच कर शुरू की थी.
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार में मंत्री रहे अमरजीत भगत का नाम उन 35 आरोपियों में शामिल है जिनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है.

अधिकारियों के मुताबिक सरगुजा, रायपुर, दुर्ग और राजनांदगांव समेत विभिन्न जिलों में बुधवार सुबह से ही तलाशी जारी है. एक अधिकारी ने बताया कि आयकर विभाग के लगभग 12 कर्मचारियों की एक टीम आज सुबह अंबिकापुर शहर में भगत के आवास पर पहुंची. उनके आवास के बाहर पुलिसकर्मी तैनात रहे. पुलिस अधिकारियों ने इस बात की भी पुष्टि की है कि आयकर विभाग की टीम सुरक्षार्किमयों के साथ रायपुर, भिलाई और राजनांदगांव में कुछ व्यापारियों के परिसरों पर मौजूद है.

नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी

  1. 1 हादसा : 8 छात्रों की डूबने से मौत, समुद्र की लहरों में फंसे तो नही निकल सके, पिकनिक मनाने आए थे सभी दोस्त, देखिए वीडियो
  2. 2 Fight on Flight भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार यूएई अस्पताल भेजे गए, वीडियो में बुरी तरह घायल दिखे, इजरायल-भारत के पीएम ने सराहा, जेहादी पायलट ने लगाए अल्लाहू अकबर के नारे See Video
  3. 3 Share Market  : शेयर बाजार में भारी गिरावट जारी, मारुति सुजूकी टाटा स्टील समेत कई शेयरों में जोरदार बिकवाली, जानिए एक्सपर्ट व्यू
  4. 4 Suruchi Club : महिला उद्यमी रश्मि अग्रवाल प्रेरणा भट्ट मनीषा अग्रवाल मधु अरोरा डॉ प्रिया जोशी संजना बघेल कविता देव ने साझा किए कारोबारी टिप्स, नवभारत की डायरेक्टर यश्वी माहेश्वरी रहीं अतिथि मेजबान
By Yogesh Kumar Sahu