दुर्ग: कार से 2.64 करोड़ रुपये नकदी जब्त; तीन लोगों से पूछताछ

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 31 Jan 2024 07:49 PM
ऑडियो सुनें

दुर्ग. छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में बुधवार को पुलिस ने एक कार से 2.64 करोड़ रुपये नकदी जब्त की. एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी. सेक्टर-1 क्षेत्र में बैंक के पास खड़ी दो संदिग्ध कारों के बारे में गोपनीय सूचना मिलने पर, भिलाई भट्टी थाने के र्किमयों और एंटी-क्राइम तथा साइबर यूनिट की एक संयुक्त टीम तड़के वहां पहुंची.

उन्होंने बताया कि पुलिस ने दोनों वाहनों पर सवार तीन लोगों से पूछताछ की. अधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान एक कार से 2.64 करोड़ रुपये नकदी बरामद की गई. उन्होंने बताया कि चूंकि तीनों व्यक्ति पैसे के बारे में संतोषजनक जवाब देने में विफल रहे, इसलिए इसे जब्त कर लिया गया. उन्होंने कहा कि नकदी जब्ती के बारे में आयकर विभाग को सूचित कर दिया गया है. अधिकारी ने बताया कि तीनों लोगों से पूछताछ जारी है.

नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी

  1. 1 हादसा : 8 छात्रों की डूबने से मौत, समुद्र की लहरों में फंसे तो नही निकल सके, पिकनिक मनाने आए थे सभी दोस्त, देखिए वीडियो
  2. 2 Fight on Flight भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार यूएई अस्पताल भेजे गए, वीडियो में बुरी तरह घायल दिखे, इजरायल-भारत के पीएम ने सराहा, जेहादी पायलट ने लगाए अल्लाहू अकबर के नारे See Video
  3. 3 Share Market  : शेयर बाजार में भारी गिरावट जारी, मारुति सुजूकी टाटा स्टील समेत कई शेयरों में जोरदार बिकवाली, जानिए एक्सपर्ट व्यू
  4. 4 Suruchi Club : महिला उद्यमी रश्मि अग्रवाल प्रेरणा भट्ट मनीषा अग्रवाल मधु अरोरा डॉ प्रिया जोशी संजना बघेल कविता देव ने साझा किए कारोबारी टिप्स, नवभारत की डायरेक्टर यश्वी माहेश्वरी रहीं अतिथि मेजबान
By Yogesh Kumar Sahu