रिलायंस ने रिकॉर्ड चौथी बार जीता आईएफआर एशिया का ‘इश्यूअर ऑफ द इयर’ पुरस्कार

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sat, 03 Feb 2024 08:16 PM
रिलायंस ने रिकॉर्ड चौथी बार जीता आईएफआर एशिया का ‘इश्यूअर ऑफ द इयर’ पुरस्कार
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड को 2023 के लिए आईएफआर एशिया के ‘इश्यूअर ऑफ द ईयर’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया है. कंपनी को यह पुरस्कार कई बाजार चुनौतियों पर काबू और धन संग्रह के बड़े सौदों में अधिक मूल्य निर्धारण हासिल करने के लिए दिया गया. इंटरनेशनल फाइनेंसिंग रिव्यू (आईएफआर) निश्चित आय, पूंजी बाजार और निवेश बैंकिंग समाचार, विश्लेषण और टिप्पणी के लिए विश्व स्तर पर प्रमुख वित्तीय प्रकाशन है.

रिलायंस पर ‘ब्लॉकबस्टर प्रोड्यूसर’ शीर्षक वाली दो पेज की टिप्पणी में आईएफआर ने कहा, ”भारतीय ब्लू चिप कंपनी ने बड़े सौदों से इष्टतम मूल्य निर्धारण हासिल करने के लिए वित्तपोषण को संतुलित किया.” कंपनी ने ऋण बाजारों के लिए उतार-चढ़ाव भरे वर्ष में भविष्य के अवसरों का लाभ उठाने के लिए अपने व्यवसाय को नया आकार देते हुए ऋणदाताओं की ओर से मांग में वृद्धि देखी.
रिलायंस एशिया की एकमात्र कंपनी है, जिसने चार बार – 2006, 2015, 2018 और 2023 में यह प्रतिष्ठित पुरस्कार हासिल किया है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu