नॉटिंघम फॉरेस्ट ने बोर्नेमाउथ को ड्रॉ पर रोका…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Mon, 05 Feb 2024 04:17 PM
नॉटिंघम फॉरेस्ट ने बोर्नेमाउथ को ड्रॉ पर रोका…
ऑडियो सुनें

बोर्नेमाउथ: नॉटिंघम फॉरेस्ट ने इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) फुटबॉल टूर्नामेंट में रविवार को यहां बोर्नेमाउथ को 1-1 से ड्रॉ पर रोका दिया।

बोर्नेमाउथ को पांचवें मिनट में ही जस्टिन क्लुवर्ट ने बढ़त दिलाई लेकिन कैलम हडसन ओडोई ने 45वें मिनट में नॉंिटघम फॉरेस्ट को बराबरी दिला दी।

इस मुकाबले में अमेरिका के मिडफील्डर जियो रेना ने नॉटिंघम की ओर से पदार्पण भी किया।

इस ड्रॉ से नॉटिंघम के 23 मैच में 21 अंक हो गए हैं और वह 16वें स्थान पर है। बोर्नेमाउथ 22 मैच में 27 अंक के साथ 12वें स्थान पर चल रहा है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav