अच्छा महसूस कर रहा हूं, उम्मीद है तोक्यो में खेल पाउंगा: मेस्सी

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Tue, 06 Feb 2024 03:07 PM
अच्छा महसूस कर रहा हूं, उम्मीद है तोक्यो में खेल पाउंगा: मेस्सी
ऑडियो सुनें

तोक्यो: हांगकांग में इंटर मियामी के एक फुटबॉल मैच के दौरान बेंच पर बैठे रहने के कारण हुए विवाद के बाद अर्जेंटीना के महान खिलाड़ी लियोनेल मेस्सी बुधवार को तोक्यो में जापान के क्लब विस्सेल कोबे के खिलाफ मैदान में उतर सकते हैं।

इससे पहले रविवार को हांगकांग में मेस्सी के नहीं खेलने के कारण नाराज प्रशंसकों और सरकार दोनों की तीखी प्रतिक्रिया का सामना करना पड़ा था। इस बहुर्चिचत प्रदर्शनी मैच के दौरान प्रशंसकों ने इंटर मियामी के सह मालिक डेविड बेकहम की आलोचना की और पैसे वापसी की मांग की क्योंकि मेस्सी पैर की मांसपेशियों में ंिखचाव के कारण एक स्थानीय टीम के खिलाफ मैच के दौरान पूरे 90 मिनट बेंच पर बैठे रहे।

इंटर मियामी टीम के उनके साथी खिलाड़ी लुईस सुआरेज भी इस मुकाबले के दौरान बेंच पर रहे। इंटर मियामी से जुड़ने के बाद मेस्सी आम तौर पर मीडिया से बचते रहे है लेकिन मंगलवार को वह संवाददाता सम्मेलन में पहुंचे। वह निश्चित रूप से जापान के स्थानीय प्रायोजकों के दबाव में थे।

उन्होंने कहा, ‘‘पिछले कुछ दिनों की तुलना में मैं अच्छा महसूस कर रहा हूं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ मेरा मैदान पर उतरना इस बात पर निर्भर करता है कि अभ्यास सत्र कैसा रहता है। मैं ईमानदार हूं, तो मुझे अभी भी नहीं पता कि मैं ऐसा कर पाऊंगा या नहीं। लेकिन मैं काफी बेहतर महसूस कर रहा हूं और मैं वास्तव में ऐसा करने में सक्षम होना चाहता हूं।’’

मेस्सी ने इस मौके पर हांगकांग के अपने प्रशंसकों से कहा कि उनके लिए ग्रोइन की चोट के कारण मैदान पर उतरना मुमकिन नहीं था। उन्होंने कहा, ‘‘ सच्चाई यह है कि हांगकांग वाले मैच के दिन किस्मत अच्छी नहीं थी। चोट के कारण मेरे लिए खेलना बहुत मुश्किल था। दुर्भाग्य से, फुटबॉल या किसी भी खेल में ऐसी चीजें हो सकती हैं’’

मेस्सी ने कहा, ‘‘ यह निराशाजनक है क्योंकि मैं हमेशा मैच में भाग लेना चाहता हूं, मैं वहां (मैदान) रहना चाहता हूं। लोग हमारे मैचों को देखने के लिए बहुत उत्साहित होते हैं।’’

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav