छत्तीसगढ़: दंतेवाड़ा में आठ लाख का इनामी नक्सली मुठभेड़ में ढेर

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 08 Feb 2024 06:54 PM
छत्तीसगढ़: दंतेवाड़ा में आठ लाख का इनामी नक्सली मुठभेड़ में ढेर

ऑडियो सुनें

दंतेवाड़ा. छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में सुरक्षाबलों ने आठ लाख रुपये के एक इनामी नक्सली को मुठभेड़ में मार गिराया. यह जानकारी एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बृहस्पतिवार को दी. पुलिस ने बताया कि मारा गया नक्सली प्रतिबंधित माओवादी संगठन में करीब तीन दशक से सक्रिय था. सुरक्षाबलों की एक संयुक्त टीम के साथ यह मुठभेड़ बुधवार को दंतेवाड़ा-सुकमा जिले की सीमा पर गोंडपल्ली, पारलगट्टा और बड़ेपल्ली गांवों के बीच जंगल में एक पहाड़ी पर हुई.

दंतेवाड़ा के पुलिस अधीक्षक गौरव राय ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि अंतर-जनपदीय सीमा पर नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना के आधार पर अभियान शुरू किया गया था. उन्होंने कहा कि मुठभेड़ रुकने के बाद घटनास्थल से एक नक्सली का शव बरामद किया गया, जिसकी पहचान चंद्रन्ना उर्फ सत्यम के रूप में हुई है. उसके शव के पास से एक देशी पिस्तौल, चार कारतूस और अन्य सामग्री बरामद हुई. अधिकारी ने बताया कि चंद्रन्ना (50) सुकमा जिले के गोलापल्ली क्षेत्र का निवासी है और वह 30 वर्ष से अधिक समय से प्रतिबंधित संगठन में सक्रिय था तथा नक्सली हिंसा के कई मामलों में शामिल था.

नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी

  1. 1 Fight on Flight भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार यूएई अस्पताल भेजे गए, वीडियो में बुरी तरह घायल दिखे, इजरायल-भारत के पीएम ने सराहा, जेहादी पायलट ने लगाए अल्लाहू अकबर के नारे
  2. 2 Share Market  : शेयर बाजार में भारी गिरावट जारी, मारुति सुजूकी टाटा स्टील समेत कई शेयरों में जोरदार बिकवाली, जानिए एक्सपर्ट व्यू
  3. 3 Suruchi Club : महिला उद्यमी रश्मि अग्रवाल प्रेरणा भट्ट मनीषा अग्रवाल मधु अरोरा डॉ प्रिया जोशी संजना बघेल कविता देव ने साझा किए कारोबारी टिप्स, नवभारत की डायरेक्टर यश्वी माहेश्वरी रहीं अतिथि मेजबान
  4. 4 Suruchi Club : महिला उद्यमी रश्मि अग्रवाल प्रेरणा भट्ट मनीषा अग्रवाल मधु अरोरा डॉ प्रिया जोशी संजना बघेल कविता देव ने साझा किए कारोबारी टिप्स, नवभारत की डायरेक्टर यश्वी माहेश्वरी रहीं अतिथि मेजबान
By Yogesh Kumar Sahu